IPL 2023: इस सीजन दो बार 200+ चेज करने वाली MI पहली टीम, डेथ ओवरों में सबसे अधिक रन खाये और बनाये

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 200से ज्यादा रनों का पीछा कर हरा दिया।इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को भी मुंबई ने इसी तरह हराया था।

Mumbai Indians

IPL 2023 में मुम्बई इंडियंस के गेंदबाज रन लुटाने में सबसे आगे हैं। डेथ ओवरों में उनकी गेंदों पर ऐसे रन बरस रहे हैं जैसे बादल से पानी। मुम्बई के गेंदबाज अंतिम पांच ओवरों में औसतन 12.6 रन प्रति ओवर की दर से पिटाई खा रहे हैं। प्रतियोगिता की सभी दस टीमों में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। पिछले साल की तरह इस साल भी मुम्ब्ई इंडियंस की सबसे कमजोर कड़ी गेंदबाजी ही है। वो तो बल्लेबाज हैं जो मुम्बई की इज्जत बचा ले रहे हैं वर्ना 2022 वाला ही हाल होता। जिस जोफ्रा आर्चर पर मुम्बई को गुमान था उनकी तो अनकैप प्लेयर धुनाई कर रहे हैं। कैमरून ग्रीन भी गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर सके हैं। सिर्फ पीयूष चावला ही मुम्बई की गेंदबाजी को संभाले हुए हैं। अगर मुम्बई की लोकल पटरी पर आयी है तो इसका श्रेय बल्लेबाजों को जाता है।

सीजन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया

गेंदबाजों की नाकामी के कारण मुम्बई के खिलाफ पिछले चार मैचों में लगातार 200प्लस का स्कोर बना। बुधवार को पंजाब ने मुम्बई के खिलाफ अंतिम 10 ओवरों में 138 रन बनाये थे। इसकी वजह से मुम्बई का खेल बिगड़ गया है। वो तो बल्लेबाजों का पराक्रम है जो गेंदबाजों की नाकामी छिप ले रहे हैं। मुम्बई के खिलाफ चार बार 200 प्लस का स्कोर जरूर बना लेकिन इनमें से दो मैच मुम्बई ने जीत लिये। बुधवार को मुम्बई ने इस सीजन का सबसे टारगेट चेज किया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 2014 रन बनाये थे। लेकिन मुम्बई ने 7 गेंद शेष रहते ही 216 रना बना कर यह मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ( नाबाद 26) और टिम डेविड (नाबाद 19) की जोड़ी एक बार फिर मैच फिनिशर साबित हुई। लेकिन मुम्बई की जीत के नायक रहे ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव। ईशान किशन ने 41 गेंदों पर 75 रन बनाये। सूर्या ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाये। ये उनकी तीसरी फिफ्टी है। यानी सूर्या अब पुराने रंग में लौट आये हैं।

मिडिल ऑर्डर बना खेवनहार

मुम्बई ने इस सीजन में लगातार दूसरी बार 200 प्लस का टारगेट हासिल किया। ऐसा करने वाली वह प्रतियोगिता की पहली टीम है। अभी तक आइपीएल इतिहास में सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है कि जब किसी टीम ने एक सीजन में 2 बार दो सौ से अधिक का लक्ष्य प्राप्त किया है। इस सीजन मुम्बई ने पंजाब से पहले राजस्थान को हराया था। राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 212 का बड़ा टोटल खड़ा किया था। लेकिन मुम्बई ने ईशान (28), सूर्या (55), ग्रीन (44) की उपयोगी पारियों के दम पर मैच पर पकड़ बनाये रखी। जीत के नायक बने तिलक वर्मा और टिम डेविड। जब सूर्या आउट हुए थे तब भारत को जीत के लिए 26 गेंदों में 61 रन बनाने की जरूरत थी। मैच बिल्कुल खुला हुआ था और किसी करवट बैठ सकता था। टारगेट आसान नहीं था। लेकिन तिलक (29) और डेविड (45) ने मिल कर यह कठिन लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत का ताज टिम डेविड के सिर सजा क्यों कि उन्होंने मात्र 14 गेंदों पर 45 रन बनाये थे। जेसन होल्डर के अंतिम ओवर की तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के मार कर उन्होंने मुम्बई को एक आश्चर्यजनक जीत दिलायी थी।

नेक टू नेक फाइट, रनरेट अहम होगा

मुम्बई की टीम अगर डेथ ओवरों में सबसे अधिक रन खा रही है तो उससे अधिक वह बना भी रही है। 9 मैचों में वह 5 जीत और 4 हार के साथ छठे स्थान पर है। इस सीजन के आइपीएल में नेक टू नेक फाइट है। गुरुवार की सुबह तक अंकतालिका में 4 टीमों (राजस्थान, बैंगलोर, मुम्बई, पंजाब) के 10-10 अंक हैं। लेकिन उनका स्थान रेनरेट के आधार पर ऊपर नीचे है। यानी आगे चल कर रनरेट का मामला अहम होने वाला है। हो सकता है इसके आधार पर ही प्लेऑफ में जाने और नहीं जाने का फैसला हो। इसलिए इन टीमों को अब बड़ी जीत दर्ज करने की जरूरत है ताकि उनके रनरेट में सुधार हो सके। अभी कुछ टीमों के पास 5 मैच हैं तो कुछ के पास 4 मैच। अगर नीचे के पायदान पर खड़ी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया तो ऊपर वाली टीमों की स्थिति बदल सकती है।

5 मैचों के नतीजे से तय होगी मुम्बई की किस्मत

मुम्बई की टीम हार के बाद वापसी के लिए विख्यात रही है। फिलहाल वह छठे स्थान पर है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। मुम्बई का अगला मैच चेन्नई से है जो 6 मई को खेला जाएगा। चेन्नई अभी तीसरे पायदान पर है। इसके अलावा मुम्बई को बैंगलोर, गुजरात, लखनऊ और हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है। इनमें से अगर वह तीन मैच भी जीत लेती है तो उसकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। कमोबेश मुम्बई के सभी बल्लेबाजों ने रंग दिखा दिखा है, सिर्फ रोहित का कमाल ही बाकी है। अगर रोहित चल पड़े तो मुम्बई की राह आसान हो जाएगी। हां, मुम्बई को जोफ्रा आर्चर के फॉर्म में आने का भी इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+