IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला- GT vs RR

GT vs RR Match Today: आईपीएल में आज आरआर और जीटी की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं। आंकतालिका में गुजरात पहले स्थान पर विराजमान है।

GT vs RR

IPL 2023 Today's Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 47वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है।

आईपीएल 2023 में अब तक इन दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है जिसकी बानगी आप अंक तालिका में टीमों की स्थिति के रूप में देख सकते हैं। दोनों ही टीमें प्वाइंट टेबल में पहले और चौथे नंबर पर हैं। गुजरात पहले स्थान पर है, तो राजस्थान चौथे स्थान पर विराजमान है।

इसी सीजन में जब दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला किया था तो राजस्थान ने जीत दर्ज की थी। देखना होगा क्या आज राजस्थान को उनके घरेलू मैदान पर गुजरात मात दे पाएगी या नहीं।

IPL 2023: Kal ka match kaun jita, कल का मैच कौन जीता - LSG vs CSK, PBKS vs MI

आईपीएल में आज का मुकाबला-

  • आज इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 48वां मैच राजस्थान और गुजरात के बीच होने जा रहा है।
  • जीटी बनाम आरआर का यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयनुसार शाम 7:30 पर होगा।
  • जीटी बनाम आरआर का यह मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
    देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।

    गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
    हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+