IPL 2023: Kal ka match kaun jita, कल का मैच कौन जीता - LSG vs CSK, PBKS vs MI

कल आईपीएल में कौन जीता: आईपीएल में कल दो मुकाबले हुए। लखनऊ और चेन्नई का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब और मुंबई के मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की।

PBKS vs MI

IPL 2023 mein Kal Ka Match Kaun Jita: आईपीएल में बुधवार को डबल हेडर मुकाबले थे। पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था। इस मुकाबले को बारिश ने धो दिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को मोहाली में हरा दिया।

लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ ने बीसवें ओवर की दूसरी गेंद तक 7 विकेट पर 125 रन बनाये थे। इसके बाद बारिश का खलल देखने को मिला और मैच पूरा नहीं हुआ। इंतजार के बाद अनिर्णीत रहा और दोनों टीमों को 1-1 अंत दे दिया गया।

दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंजाब के लिए लिविंगस्टोन ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जितेश शर्मा का बल्ला भी चला। वह 27 गेंदों का सामना करते हुए 49 के स्कोर पर नाबाद लौटे।

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने सात गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मोहाली में किसी भी टीम का यह सर्वाधिक रन चेज है। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी 66 रन आये। इस तरह मुंबई ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी बार 200 से ज्यादा रनों का स्कोर हासिल कर लिया। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को भी मुंबई ने 213 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+