LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने चुनी गेंदबाजी, दोनों कप्तानों ने उतारी मजबूत प्लेइंग 11

IPL 2023 LSG vs DC: दिल्ली और लखनऊ के कप्तानों ने पहली जीत की तलाश में एक धाकड़ प्लेइंग इलेवन उतारी है।

IPL 2023 LSG vs DC

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitlas: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में मुकाबला हो रहा है। इसमें दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। वॉर्नर ने कहा कि परिस्थितियों को देखने के बाद यह जानना चाहता हूं कि कितने रनों का लक्ष्य चेज करना है। इस वजह से मैंने यह निर्णय लिया है।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि सभी टीमें अपने घरेलू मैदानों को गढ़ बनाना चाहती हैं। हमें विपक्षी टीम के बारे में कुछ भी पता नहीं है और हम किसी तरह की उम्मीद के बिना मैदान पर उतरेंगे। बल्लेबाजी करने के लिए यह एक अच्छा विकेट हो सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर टीम को गेम में वापस आने का मौका देता है।

दोनों ही टीमों को अपने दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों का इंतजार है। क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली टी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज खेलते हैं। लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे भी अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वे अभी तक नहीं आए हैं।

दोनों टीमों में हैं ये खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (W), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (w), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+