IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के पास है धाकड़ खिलाड़ियों की फौज, यहां जानें फुल शेड्यूल
Lucknow Super Giants, Full Schedule: लखनऊ की टीम इस बार कापी मजबूत दिखाई पड़ रही है। टीम में कई ऑलराउंडर खिलाड़ियों के होने के कारण यह दूसरी टीमों से मजबूत लग रही है।

LSG Team: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 में धमाल मचाने को तैयार है। टीम के पास कई बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद है, जो अपने दम पर मैच रुख पलटने में माहिर हैं। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन चैंपियन बनने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक है। लखनऊ ने मिनी ऑक्शन के दौरान भी कई बड़े नाम को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। इन नामों में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकलोस पूरन का नाम भी शामिल है।
आईपीएल की दमदार टीम है लखनऊ
पिछले साल पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ का इस सीजन पहला मुकाबला होना है। लखनऊ की कोशिश दिल्ली को हराकर सीजन का आगाज जीत के साथ करने की होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को आईपीएल 2023 के लिए ग्रुप ए में रखा गया है, जहां बाकी चार टीमों में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। लखनऊ के फैंस बेसब्री के साथ आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसा है आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ का शेड्यूल
1 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC), इकाना स्टेडियम, लखनऊ
3 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), चेन्नई
7 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), इकाना स्टेडियम, लखनऊ
10 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
15 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
19 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर
22 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT), इकाना स्टेडियम, लखनऊ
28 अप्रैल 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली
1 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ बैंगलोर
4 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
7 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
13 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
16 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
20 मई 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन, कोलकाता
दमदार है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), मनन वोहरा, निकोलस पूरन, आयुष वडोनी, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, युद्धवीर चरक, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मयंक यादव, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।












Click it and Unblock the Notifications