LSG vs SRH Prediction: लखनऊ का हैदराबाद से है मुकाबला, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट
LSG vs SRH Playing 11 and Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराजइजर्स हैदराबाद की टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट की जानकारी

IPL 2023 Today Match Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 10 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हो रहा है। यह मैच केएल राहुल एंड कंपनी अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेलने जा रही है जहां उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। तो वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक करारी हार के बाद आ रही है।
टीमों की जानकारी- हालांकि मौजूदा सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद लखनऊ की टीम को भी अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। आज दोनों ही टीमें अपनी जीत की राह पकड़ना चाहेंगी। लखनऊ की टीम की ओर से अभी तक काइल मेयर्स ने ओपनिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आज के मुकाबले के लिए बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी उपलब्ध है ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास अच्छा सिर दर्द है कि वह मार्कस स्टोइनिस या मेयर्स में किसको बेंच पर बैठाएं।
स्टोइनिस काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वे उस तरह का इंपैक्ट अभी नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि है सीजन की शुरुआत है तो देखना होगा कि क्विंटन डिकॉक के लिए इन दोनों में से कौन जगह बनाता है। फिलहाल फॉर्म को देखते हुए काइल मेयर्स को बाहर करना आसान नहीं लग रहा है। लखनऊ की टीम ने अभी केएल राहुल, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या जैसे भारतीय बल्लेबाजों की बहुत अच्छी फॉर्म नहीं देखी है लेकिन निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने बढ़िया बल्लेबाजी की है।
SRH की स्थिति- वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ी आज उपलब्ध होंगे जिनमें कप्तान एडन मार्करम टीम, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को येन्सन भी उपलब्ध होंगे तो देखना होगा कि आदिल रशीद की जगह पर इस गेंदबाज को जगह मिलती है या फिर नहीं। आज मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होंगे।
Recommended Video

वहीं गेंदबाजी में टी नटराजन अच्छे लगे हैं, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है और वाशिंगटन सुंदर हैं। पेपर पर यह टीम काफी मजबूत दिखाई देती है।
पिच रिपोर्ट-
जहां तक पिच की बात है तो इस स्टेडियम में काली मिट्टी का काफी इस्तेमाल होता है जो तेज गेंदबाजों को मदद देती है। रवि बिश्नोई ने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में दिखाया था कि स्पिनर भी यहां मदद हासिल कर सकते हैं। मार्क वुड और बिश्नोई टीम के लिए बहुत शानदार गेंदबाज रहे हैं। इस पेज पर बल्लेबाज थोड़ा समय गुजारना चाहेंगे और फिर अपने हाथ खोलकर बड़े शॉट लगाए जा सकते हैं। इस पिच पर 170 प्लस का टोटल एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है और जो टीम जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित प्लेइंग 11): केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, जयदेव उनादकट/यश ठाकुर, आवेश खान।
सनराइजर्स हैदराबाद (संभावित प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, मार्को येन्सन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन












Click it and Unblock the Notifications