LSG vs RCB: कोहली पर जिस प्लेयर के कारण लगा जुर्माना, उसे कम सज़ा देकर छोड़ा गया, जानें कैसे शुरू हुई लड़ाई

LSG vs RCB: लखनऊ और आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद हुए झगड़े पर बीसीसीआई ने संज्ञान लिया है। गंभीर और कोहली के ऊपर जुर्माना लगाया गया है।

Kohli and Naveen

LSG vs RCB Match rift: सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर अप्रिय घटना देखने को मिली। कुछ खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और इनमें विराट कोहली भी शामिल थे। कोहली के अलावा गौतम गंभीर भी इस झगड़े में शामिल हो गए। बाद में उनके ऊपर कार्रवाई की गई।

रात को इस झगड़े में गौतम गंभीर भी कूद पड़े। नवीन उल हक और कोहली के बीच झगड़े के दौरान बाद में गंभीर भी आ गए। हालांकि अमित मिश्रा और बाकी लोगों ने मिलकर दोनों को अलग किया और शांत भी कराया। बताया जा रहा है कि गंभीर मामला शांत कराने आये था।

कैसे शुरू हुआ था झगड़ा

17वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने नवीन के क्रीज में आने के बाद भी स्टंप्स पर बॉल दे मारी। इसके बाद सिराज कुछ कहते हुए आगे निकल गए। यहां से नवीन ने भी कुछ बोला और मामला बढ़ गया। कोहली जब आये तो नवीन ने कुछ बोला। इसके बाद कोहली ने भी काफी चीजें सुनाई। कोहली ने जूता भी दिखा दिया। यहां से मामला आगे बढ़ गया।

स्लेजिंग क्रिकेट में साधारण बात

हालांकि सिराज ने नवीन उल हक को इतना कुछ भी नहीं कहा था कि वह इस तरह रिएक्ट करे। सिराज तुरंत वहां से रन अप की तरफ निकल गए थे। क्रिकेट में स्लेजिंग आम बात है। दशकों से स्लेजिंग चलती आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इसमें महारथ हासिल थी। बाद में अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी इसे अपना लिया।

कोहली और गंभीर पर पूरा जुर्माना

आईपीएल ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए मैच फीस का जुर्माना लगा दिया। कोहली और गंभीर के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने का निर्णय सुनाया गया। लड़ाई जहाँ से शुरू हुई, उस खिलाड़ी को कम सज़ा में छोड़ दिया गया।

नवीन उल हक को कम सज़ा

जिस तरह गंभीर और कोहली के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया, उस हिसाब से नवीन उल हक के ऊपर भी इतना ही फाइन लगाना था। नवीन को 50 फीसदी जुर्माने की राशि के साथ छोड़ दिया गया। लड़ाई को आगे बढ़ाने और तूल देने में नवीन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस लिहाज से देखें तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

Recommended Video

    IPL 2023: Virat Kohli की हुई Naveen Haq से बहस,मैच के बाद बीच में आए Gautam Gambhir | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+