LSG vs PBKS: बड़े और अनुभवी बल्लेबाज होंगे आमने-सामने, कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन
LSG vs PBKS Who Scores most Runs: आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस मुकाबला है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाजों पर एक नजर।

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला करने के लिए उतरेगी। इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित चार बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
1. क्विंटन डिकॉक- इस स्टार प्रोटियाज बल्लेबाज ने अभी तक इस सीजन में कोई मुकाबला नहीं खेला है। उनकी जगह पर काइल मेयर्स ने शुरुआती मैचों में बढ़िया ओपनिंग की है। इस मुकाबले में डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है और वे ओपन कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह क्लासिक बल्लेबाज आज बड़ी बारी खेल सकता है।
2. शिखर धवन- शिखर धवन भी बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो पंजाब किंग्स की टीम की जान है। शिखर ने अपने शुरुआती तीन मैचों में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया था और पिछले मुकाबले में 8 रन बना पाए थे जिसका असर उनकी टीम पर भी दिखाई दिया था। धवन फिलहाल आईपीएल के इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं और आज के मैच में भी बड़ी पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video

3. मैथ्यू शार्ट- बिग बैश लीग की शानदार फॉर्म को आईपीएल में जारी रखने की कोशिश कर रहे शार्ट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में प्रतिभा की बखूबी झलक दिखाई थी। ऑस्ट्रेलिया के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नंबर तीन पर आकर बढ़िया पारी खेली थी और उनका अंदाज भी तूफानी था। वे अपनी उसी लय को आगे बढ़ाते हैं तो आज एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।
4. दीपक हुड्डा- भारत का यह बल्लेबाज लखनऊ की टीम को अभी टॉप ऑर्डर पर शुरुआत नहीं दे सका है। टीम का माहौल अच्छा है और हुड्डा के पास अच्छी तकनीक भी है। हुड्डा को केवल एक पारी की दरकार है और आज वे इसको खेलना चाहेंगे।
आज आईपीएल 2023 में वीकेंड डबल हेडर है। लखनऊ और पंजाब की टीमों के बीच का मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications