LSG vs PBKS: केएल राहुल ने बनाया आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ का सम्मानजनक स्कोर
LSG vs PBKS Score in Hindi: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से केएल राहुल ने बेहतरीन फिफ्टी जमाई, अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो गए।

LSG vs PBKS Score: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सम्मानजनक स्कोर हासिल किया। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने शानदार बैटिंग की और फिफ्टी जमाई। 20 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की भागीदारी की। इस बीच मेयर्स को 29 रनों के निजी स्कोर पर हरप्रीत बरार ने आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया।
दीपक हूडा का बल्ला आज नहीं चल पाया और वह 2 रन के निजी योग पर सिकन्दर रजा का शिकार बन गए। उनके बाद क्रुणाल पांड्या और राहुल के बीच भागीदारी हुई। दोनों मिलकर स्कोर 110 के पार लेकर चले गए। पांड्या 18 के स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद के सामने शाहरुख़ खान को कैच थमा बैठे।
पांड्या के बाद खेलने आए निकोलस पूरन आते ही आउट हो गए। वह गोल्डन डक पर चलते बने। इन सबके बीच केल राहुल अपनी फिफ्टी पूरी कर क्रीज पर थे। उन्होंने आइपेइल में सबसे तेज 4000 रनों का रिकॉर्ड कायम कर दिया। इसके लिए उन्होंने 105 पारियों का सहारा लिया।
मार्कस स्टोइनिस का बल्ला नहीं चल पाया। वह 15 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद केएल राहुल भी आउट हो गए। राहुल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की पारी खेली। हालांकि वह टीम को 150 का आंकड़ा हासिल कराने के बाद आउट हुए।
शिखर धवन की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे सैम करन ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन काम किया। उन्होंने 31 रन देकर 3 खिलाड़ी आउट किये। उनके अलावा कगिसो रबाडा के खाते में भी कुल 2 विकेट आये। इस तरह पंजाब ने गेंदबाजी में धमाकेदार कार्य किया।












Click it and Unblock the Notifications