LSG vs MI: 'अब 10 विकेट लेगा क्या?', जीत के बाद सूर्यकुमार से माफी मांगते नजर आए आकाश मधवाल

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में नए खिलाड़ियों को तराशने का काम करती रही है।

IPL 2023

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। टीम के अनकैप्ट भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा और आकाश मधवाल के लिए यह सीजन कमाल का गुजरा है।

आकाश मधवाल बने जीत के हीरो: लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे। आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर के अपने स्पेल में 5 रन देकर पांच विकेट झटकने का काम किया। आकाश मधवाल की दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से हराकर एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद इंटरव्यू: मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव ने मधवाल का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू के शुरुआत में सूर्यकुमार यादव खुद आकाश की खूब तारीफ करते हैं। वह इसके बाद उससे कुछ सवाल भी करते हैं। सूर्य़ा उनकी शानदार गेंदबाज़ी के बारे में पूछते हैं जिसके जवाब में मधवाल कहते हैं कि भैया मैं मेहनत कर रहा था और अभी और अच्छा करना है।

अब 10 विकेट लेगा क्या: मधवाल का जवाब सुन सूर्या मजाकिया अंदाज में उन्हें कहते हैं कि अब क्या 10 विकेट लेगा? इसका जवाब देते हुए मधवाल कहते हैं कि नहीं और विकेट लेने हैं। यह हमारे लिए ज़रूरी मैच था इसलिए अच्छा योगदान देना ज़रूरी था। यह क्वालीफायर मैच जीतना जरूरी था। सूर्या मधवाल को रोकते हुए बताते हैं कि यह क्वालीफायर नहीं एलिमिनेटर मैच था।

सूर्यकुमार से माफी मांगी: अपनी गलती के बाद आकाश सूर्यकुमार यादव से माफी मांगते हैं और कहते हैं कि यह वहीं एलिमिनेटर मैच जीतना जरूरी था। सूर्या ने इसके बाद कहा कि अभी ये थोड़ा मोडेस्ट हो रहा है। कह रहा है 10 विकेट लेगा लेकिन आज जो इसका स्पेल आया है वो बहुत जरूरी टाइम पर आया है और वो भी तब जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

वायरल हो रहा वीडियो: आकाश और सूर्यकुमार दोनों की खास बात चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मुंबई टीम को अब अपना अगला मुकाबला गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 26 मई को खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+