LSG vs MI: कोहली के बाद रोहित के सामने नवीन-उल-हक ने दिखाई हीरोगिरी, बीच मैदान किया ये काम

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: रोहित शर्मा और ईशान किशन लखनऊ के खिलाफ मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।

ipl 2023

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। विनर टीम का सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा।

बड़े मैच रोहित फ्लॉप: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से लखनऊ के खिलाफ बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन वह बल्ले से धमाल मचाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाने का काम किया। आउट होने के बाद रोहित बेहद निराश नजर आए।

नवीन उल हक ने झटका विकेट: रोहित शर्मा को नवीन उल हक ने आउट कर पवेलियन भेजा। आयुष बदोनी ने नवीन उल हक की गेंद पर जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया। रोहित का विकेट लेने के बाद नवीन उल हक ने खास अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को देखकर अपना टी-शर्ट भी दिखाया।

कोहली से भी ले चुके हैं पंगा: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इससे पहले नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच झड़प देखने को मिली थी। इसके बाद बैंगलोर की टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नवीन-उल-हक ने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पोस्ट डालकर विराट कोहली का मजाक भी उड़ाया था। अब मैदान पर वह रोहित के सामने एग्रेसिव अंदाज में नजर आए।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

लखनऊ सुपर जायंट्सः आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+