IPL 2023: आकाश मधवाल और ऋषभ पंत, उत्तराखंड के दो शेर,जानिए क्या है रिश्ता?
Akash Madhwal in Hindi: मालूम हो कि अब तक आकाश IPL 2023 के 7 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 13 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है।

Akash Madhwal- Rishabh Pant: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल अपने जादूई खेल की वजह से इस वक्त चारों ओर छाए हुए हैं। कल तक जो खिलाड़ी लोगों के लिए अनजाना था, आज वो लोगों के दिलों का राजा बन गया है और लोग उसके बारे में हर एक बात जानने के लिए बेकरार हैं।
21 गेंदों में 5 रन देकर 5 विकेट्स लिए
जी हां यहां बात हो रही है मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी आकाश मधवाल की, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2023 के एलिमिनेटर मैच में ऐसा धांसू प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दिग्गज भी हैरान रह गए। आकाश ने इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों में ही 5 रन देकर 5 विकेट्स लिए हैं और यही नहीं उन्होंने कल 17 डॉट्स गेंदे फेंकी है।
प्लेऑफ में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
आकाश का जादूई अंदाज हर किसी को प्रभावित कर गया। गौरतलब है कि कल के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश मधवाल आईपीएल प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। मालूम हो कि आकाश माधवाल ने आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। वो तो इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर किसी कंपनी में काम कर रहे थे लेकिन क्रिकेट के प्रति मोहब्बत ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया।
ऋषभ पंत के पड़ोसी हैं आकाश मधवाल
आपको बता दें कि आकाश मधवाल मूल रूप से रामनगर के रहने वाले हैं लेकिन उनका परिवार रूड़की में रहता है, जहां वो टीम इंडिया के चहेते खिलाड़ी ऋषभ पंत के पड़ोसी रह चुके हैं। उनके पिता भारतीय सेना में थे लेकिन साल 2013 में वो एक हार्टअटैक के शिकार हो गए थे। ऋषभ के साथ ही आकाश ने क्रिकेट के शुरुआती पल उत्तराखंड में ही बिताए हैं और यही नहीं पंत और मधवाल दोनों के कोच भी एक ही यानी कि अवतार सिंह रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश ने COER रूड़की से इंजीनियरिंग करने के बाद बहादराबाद ब्लॉक में दो साल जेई की नौकरी भी की थी।
बुमराह से हो रही आकाश की तुलना
आकाश की जादूई बॉलिंग देखकर उनकी तुलना डेथ ओवर के बादशाह जसप्रीत बुमराह से होने लगी है। ऊपर से उनकी यार्कर भी काफी कमाल की थी। अब इसे किस्मत कह लीजिए या कुछ और कि साल 2021 में मधवाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नेट बॉलर थे।
सूर्या के विकल्प के तौर पर चुने गए आकाश
लेकिन साल 2022 में वो अनसोल्ड ही रहे लेकिन सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना उनके लिए वरदान साबित हुआ और मुंबई इंडिंयस ने आकाश ने सूर्या के विकल्प के तौर पर चुना और उनका निर्णय अब बिल्कुल सही साबित हुआ।
MI ने 20 लाख रुपये की बेसप्राइस में खरीदा
हालांकि पिछले साल आकाश ने एक भी मैच नहीं खेला था लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस साल भी उन्हें अपने यहां बरकरार रखा, मालूम हो कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये की बेसप्राइस में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications