LSG vs GT: सिर से उठा पिता का साया, नीलामी में टीमों ने ठुकराया, IPL में वापसी करते ही 'हीरो' बने मोहित शर्मा
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, Mohit Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात के खिलाफ एक हारी हुई बाजी जीत ली है। इस मैच में मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

LSG vs GT, 30th Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ को 7 रन से हार झेलनी पड़ी। लखनऊ ने एक जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया।
मोहित शर्मा रहे मैच के हीरो: लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। केएल राहुल मैदान पर पहुंच थे, लेकिन मोहित शर्मा की सटीक लाइन लेंथ वाली गेंदबाजी के कारण लखनऊ के बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सके। आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम ने चार विकेट गंवाने का काम किया।
नहीं बन सके 12 रन: ओपनिंग करने आए केएल राहुल आखिरी ओवर तक टीम के साथ बने हुए थे। केएल राहुल 61 गेंदों में 68 रन बनाकर ऐसे समय में आउट हुए जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। अपनी पारी के दौरान केएल राहुल ने 8 शानदार चौके जड़े, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकें।
पिता का हो गया था देहांत: मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के दौरान बताया था कि वह अपने पिता को बहुत मिस करते हैं। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा था कि कैंसर की वजह से मैं अपने पिता को खो दिया। आप चाहते हैं कि जब आप कम बैक कर रहें हो, तो आपके चाहने वालें आपके साथ हों। लेकिन वह मेरे साथ नहीं हैं।
आईपीएल में नहीं मिला था खऱीदार: मोहित शर्मा को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद मोहित ने बतौर नेट बॉलर गुजरात की टीम को ज्वाइन किया। इस सीजन उन्हें टीम में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर अपने हुनर का परिचय दिया।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: लखनऊ के खिलाफ मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटकने का काम किया। आखिरी ओवर में महित शर्मा ने सिर्फ चार रन देकर दो विकेट लिए। मोहित की इस दमदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लखनऊ को चाहिए थे 36 गेंदों में 31:
15वां ओवर- 1 रन
16वां ओवर- 3 रन
17वां ओवर- 4 रन
18वां ओवर- 6 रन
19वां ओवर- 5 रन
20वां ओवर- 4 रन












Click it and Unblock the Notifications