IPL 2023: कौन है सुयश शर्मा? कोच की कोरोना से मौत, पिता को कैंसर हुआ फिर नहीं हारी हिम्मत

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore, suyash sharma: आरसीबी के खिलाफ केकेआर के स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। स्पिनर्स की बदौलत केकेआर ने 81 रन से मैच जीत लिया।

IPL 2023

KKR vs RCB, 9th Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम हमेशा से बेहतर स्पिनर्स को अपने साथ जोड़ने का काम करती रही है। सुनिल नरेन और वरुण चक्रवर्ती लंबे समय से टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देते रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है।

कौन है केकेआर के सुयश शर्मा?

इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और मिस्ट्री स्पिनर का साथ मिला है। 19 वर्षीय सुयश शर्मा ने अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले सुयश शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्पेल में 30 रन देकर तीन विकेट झटकने का काम किया।

इंपैक्ट प्लेयर बनकर आरसीबी से छीनी जीत

रातोंरात केकेआर की ओर से खेलते हुए आईपीएल के नए स्टार बनने वाले सुयश शर्मा के लिए यहां तक का सफर कतई आसान नहीं था। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आकर आरसीबी के खिलाफ सुयश शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। दिल्ली के कोच रणधीर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को सुयश शर्मा को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

कोच की कोरोना से मौत

रणधीर सिंह ने अपने बयान में कहा कि सुयश के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। वह दिल्ली के पूर्व स्पिनर सुरेश बत्रा से लंबे समय तक कोचिंग लेते रहे थे। कोरोनावायरस के कारण सुरेश बत्रा की मौत हो गई। इसके बाद वह मेरे पास आया क्योंकि उसे मैच प्रैक्टिस चाहिए थी। मैंने उसे डीडीसीए लीग में मद्रास क्लब में खेलने का मौका दिया। इस क्लब से युजवेंद्र चहल और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी भी खेल चुके हैं।

पिता ने लड़ी कैंसर की लड़ाई

केकेआर से पहले सुयश ने मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल दिया था। रणधीर सिंह ने कहा कि सुयश के पिता को कैंसर हुआ। लेकिन दिल्ली के पूर्व स्पिनर और मुंबई इंडियंस के वर्तमान मैनेजर राहुल संघवी ने उनके पिता की इलाज में मदद की। वह जिंदगी भर उनका अभारी रहेगा। मैंने उससे कहा था कि अगर कोई मदद चाहिए होगी तब हम एम्स जा सकते हैं लेकिन राहुल की वजह से उसके पिता का मुंबई में सफल इलाज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+