KL Rahul: 'कोई खराब प्रदर्शन नहीं करना चाहता', केएल राहुल ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
IPL 2023: केएल राहुल की फॉर्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लखनऊ के कप्तान ने कहा कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने उन्हें और कुछ अन्य खिलाड़ियों को प्रभावित किया है।

IPL 2023: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) लगातार अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे भी काफी बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। काफी समय से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। आईपीएल 2023 से बाहर होने से पहले भी उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया था। इस बीच केएल ने ट्रोलिंग को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल की खराब फॉर्म बनी चर्चा का विषय
दरअसल, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले एक साल में सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग पर न सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया जाहिक की बल्कि इसे स्वीकार किया भी किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल की फॉर्म पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय रही है।
राहुल इस साल आईपीएल में एलएसजी का नेतृत्व कर रहे हैं, वर्तमान में वे चोट के कारण बाहर हैं। जहां एक बार फिर उनकी खराब फॉर्म सुर्खियों में है। खासकर टूर्नामेंट में उनका खराब स्ट्राइक-रेट। राहुल ने इस सीजन नौ मैचों में 274 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 113.22 रहा। चोट के कारण उन्हें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर होना पड़ा है।
ट्रोलर्स ने केएल राहुल को किया प्रभावित
राहुल ने एक पॉडकास्ट में ट्रोलिंग को लेकर कहा कि, 'यह कुछ ऐसा है जो कभी-कभी मुझे प्रभावित करता है, और अन्य खिलाड़ियों पर भी असर डालता है। जब हम एथलीटों को वास्तव में समर्थन की आवश्यकता होती है, तो लोगों को लगता है कि वे टिप्पणी करने या कहने की शक्ति रखते हैं। हममें से कोई भी बुरा प्रदर्शन नहीं करना चाहता। यह हमारा जीवन है। यह सब हम करते हैं। जैसा मैंने कहा कि मैं क्रिकेट के अलावा और कुछ नहीं जानता। मैं केवल इतना ही करता हूं।'
परिणाम मेरे हिसाब से नहीं आया- केएल राहुल
उन्होंने आगे कहा कि, 'कोई यह क्यों मानेगा कि मैं अपने खेल को लेकर गंभीर नहीं हूं या मैं पर्याप्त मेहनत नहीं कर रहा हूं? और दुर्भाग्य से खेलों में कोई संबंध नहीं है। जैसे मैंने कहा कि आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं, जैसे मैं कड़ी मेहनत करता हूं लेकिन परिणाम मेरे हिसाब से नहीं आया।'












Click it and Unblock the Notifications