KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Toss Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर दो अंक बटोरने की होगी।

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Toss

KKR vs SRH, 19th Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। हैदराबाद की कोशिश बड़े स्कोर बनाने की होगी।

जोरदार होगी भिड़ंत: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक खिलाड़ी हैं जो मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार कर सकते हैं। फैंस की निगाहें भी मुकाबले पर बनी हुई है।

जानें किसका पलड़ा भारी: सनराइजर्स और केकेआर के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं जिनमें केकेआर ने 15 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच जीते हैं। आंकड़ों के लिहाज से केकेआर की टीम हैदराबाद पर भारी नजर आ रही है। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मैच जीता था।

रिंकू सिंह पर रहेगी नजर: गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह पर भी फैंस की नजर रहेगी। हैदराबाद के खिलाफ वह एक बार फिर टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं।

फॉर्म में राहुल त्रिपाठी: राहुल त्रिपाठी ने पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हैदराबाद को इस सीजन पहली जीत दिलाई थी। वहीं केकेआर के लिए रहमानुल्ला गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर लगातार रन बना रहे हैं।

केकेआर को जीत की तलाश: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराने के बाद केकेआर के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ टीम की कोशिश एक और धमाकेदार जीत हासिल करने की होगी। दूसरी तरफ हैदराबाद भी इस सीजन की दूसरी जीत तलाश रही होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एन जगदीशन, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+