Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs SRH Kaun Jita: कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स पर हैदराबादों के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs SRH Kaun Jita: हैदराबाद के खिलाफ केकआर को 29 रनों से हार झेलनी पड़ी है। गुजरात के खिलाफ 29 रन आखिरी ओवर में बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह एक बार फिर टीम के लिए मैच को काफी करीब ले आए थे।
23 रनों से मिली हार: केकेआर की टीम 229 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने 31 गेंदों में 58 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाने का काम किया। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
आखिरी ओवर में 32 रन की जरूरत: मैच जीतने के लिए केकेआर को आखिरी ओवर में 32 रनों की जरूरत थी। लेकिन युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने यॉर्कर गेंद फेंककर कोलकाता के लिए यह राह और कठिन कर दी। हैदराबाद की इस सीजन य़ह दूसरी जीत है। इससे पहले टीम नें पंजाब को हराया था।
कप्तान नीतीश राणा ने बनाए 75 रन: कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टीम के लिए सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली। नीतीश ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। राणा के अलावा रिंकू सिंह ने टीम के लिए अर्धशतक जड़ने का काम किया।
आंद्रे रसेल रहे फ्लॉप: केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला इस सीजन खामोश ही रहा है। रसेल को मयंक मार्कंडे ने मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। रसेल छह गेंद पर तीन रन ही बना सके। रसेल इससे पहले के मुकाबलों में भी फ्लॉप ही रहे थे।
हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक: सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान हैरी ब्रूक रहा। हैरी ब्रूक ने 56 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। आईपीएल में इस सीजन का और हैरी ब्रूक के आईपीएल करियर का यह पहला शतक है।
एडन मार्करम ने जड़ा अर्धशतक: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने भी इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। मार्करम और ब्रूक की बदौलत हैदराबाद 228 रन बनाने में कामयाब रहा।












Click it and Unblock the Notifications