KKR vs RR: युजवेंद्र चहल बन गए नम्बर वन, आईपीएल में इतिहास रच लीजेंड्स की श्रेणी में आ गये
युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा व्यक्तिगत कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने ब्रावो को पछाड़ दिया।

Yuzvendra Chahal Most wicket taker: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में बेहतरीन काम करते हुए टीम इंडिया का सफर तय किया था। इस लीग में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाया था। अब उन्होंने आईपीएल का एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो उनको लीजेंड गेंदबाजों में शामिल करता है।
चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक का ताज अपने नाम कर लिया। अब चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अन्य सभी दिग्गज नाम उनसे पीछे हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में कुल 143 मुकाबले खेलकर 184 विकेट अपने नाम किये हैं। ब्रावो ने 161 मैचों में 183 विकेट झटके थे। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पीयूष चावला का नाम भी है। चावला ने 176 मैचों में 174 विकेट झटके हैं। अमित मिश्रा ने 160 मैचों में 172 और अश्विन ने 196 मैचों में 171 विकेट अपने नाम किये हैं।
चहल ने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए नितीश राणा को अपना शिकार बनाया। केकेआर के कप्तान को उन्होंने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट करा दिया। राणा ने आउट होने से पहले 22 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। उन्होंने कुल 17 गेंदों का सामना किया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने पिच से शुरुआती नमी का फायदा उठाने के लिए ऐसा किया। इस मैच से पहले ब्रावो के साथ चहल बराबरी पर थे। उनको एक विकेट की दरकार थी और वह इसे लेने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications