KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal: ईडन गार्डन में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया।

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals

KKR vs RR, 56th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन बल्ले से राजस्थान के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ भी यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने का काम किया है। यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 13 गेंद पर अर्धशतक लगाकर यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब जो कि अब पंजाब किंग्स है के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने सबसे तेज 14 गेंदों में दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। जायसवाल ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहले ओवर में 26 रन: केकेआर के लिए कप्तान नीतीश राणा पहला ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल ने नीतीश राणा के पहले ओवर में 26 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। जायसवाल की बल्लेबाजी देख जोस बटलर भी हैरान नजर आए।

जायसवाल ने 13 गेंदों में बनाया 50 रन: यशस्वी जायसवाल ने महज 13 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्को की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले केएल राहुल और पैट कमिंस ने 14-14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

सबसे महंगा पहला ओवर: यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में 26 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने नीतीश राणा के ओवर को आईपीएल का सबसे महंगा पहला ओवर बना दिया।

लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: आईपीएल 2023 में जायसवाल ने 500 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले इस सीजन पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले चौथे अनकैप्ड भारतीय प्लेयर बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+