KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल ने मचाया गदर, केकेआर को 13 ओवरों में मैच हराया
KKR vs RR: गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने भी अपना काम किया। यशस्वी जायसवाल ने बड़ा धमाका कर दिया।

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। रॉयल्स ने 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग कर केकेआर ने 8 विकेट पर 149 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने 13.1 ओवर में 1 विकेट पर 151 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बैटिंग करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाये।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की खराब शुरुआत रही। ओपनर जेसन रॉय 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद गुरबाज भी चलते बने। वह 18 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने कुछ देर एक छोटी भागीदारी की। इस दौरान राजा ऑ चहल ने 22 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
अय्यर ने एक छोर पर खड़े होकर शानदार बैटिंग की। वह 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल का बल्ला आज खामोश रहा। वह 10 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रिंकू सिंह ने 16 रन बनाये और अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। इस तरह केकेआर 8 विकेट पर 149 का स्कोर कर पाई। चहल ने 25 रन देकर 4 विकेट झटके। बोल्ट को 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए राजस्थान की खराब शुरुआत रही। जोस बटलर बिना खाता खोले रन आउट हो गये। उनके बाद तूफानी अंदाज में खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार और ऐतिहासिक (13 गेंद) फिफ्टी जमाई और इस सीजन 500 रन भी पूरे किये। वह इस सीजन 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं।
उनके साथ संजू संजू सैमसन ने भी अपने तूफानी तेवर दिखाए और केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों से नाबाद 98 रन जड़े। सैमसन ने 29 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों से 48 रन की नाबाद पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications