KKR vs RR Prediction: कौन होंगे आज के मैच के टॉप बल्लेबाज और विकेटकीपर
IPL 2023 Today Match Prediction: आज है कोलकाता नाइट राइडर्स का राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला। ईडन गार्डन्स में कौन साबित होगा टॉप का बैटर और विकेटकीपर।

आज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। यह इस सीजन का 56वां मैच है और दोनों ही टीमों के लिए अहम मुकाबला है। आइए देखते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बल्लेबाज या कीपर बना सकता है।
यशस्वी जयसवाल- राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनिंग बल्लेबाज बेहतरीन दौर से गुजर रहा है और उन्होंने अपनी पिछली 6 पारियों में 44, 47, 77, 124, 14 और 35 रन बनाए हैं।
नितीश राणा- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान केकेआर के लिए इस सीजन में दूसरे हाईएस्ट रन स्कोरर हैं। उन्होंने अभी तक 2 अर्धशतक लगाए हैं और दोनों ही आज के मैदान पर आए हैं। वे ईडन गार्डंस पर एक और यादगार मुकाबला खेलने की ओर देख रहे हैं।
रिंकू सिंह- रिंकू की फॉर्म के बारे में क्या ही बात की जाए। वह एक सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं जहां उन्होंने अभी तक इस सीजन में 56.17 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। रिंकू केकेआर के नए फिनिशर लग रहे हैं।
जेसन रॉय- कोलकाता नाइट राइडर्स का एक और खिलाड़ी इस लिस्ट में है और यह अंग्रेज ओपनर जेसन रॉय केकेआर को भी ओपनिंग में बहुत जानदार शुरुआत दे रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 43, 61, 56, 20 और 38 रनों का योगदान दिया है।
आईपीएल 2023 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच नंबर 56, टॉप विकेटकीपर
1. संजू सैमसन- आज के मुकाबले के टॉप विकेट कीपर संजू सैमसन हो सकते हैं जिन्होंने ईडन गार्डन की 8 पारियों में 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट यहां 138.2 का रहता है।
2. जोस बटलर- बटलर की फॉर्म पिछले मैच से पहले तक अच्छी नहीं चल रही थी लेकिन उन्होंने वापसी की है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक शतक सहित 370 रन भी बनाए हुए हैं। बटलर ने पिछले मैच में 59 गेंदों पर 95 रन बनाकर वापसी के संकेत दिए थे। अगर वे दोबारा कंसिस्टेंट हो पाते हैं तो आज के मैच के बेस्ट विकेटकीपर हैं।












Click it and Unblock the Notifications