Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - केकेआर vs राजस्थान

Kal Ka Match Kaun Jita: आईपीएल में कल का मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान ने जीत दर्ज की।

KKR vs RR

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs RR Kaun Jita: आईपीएल में गुरुवार को केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। केकेआर को राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 8 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स ने जवाब में खेलते हुए 14वें ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर संजू सैमसन ने पहले केकेआर को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। केकेआर के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। वेंकटेश अय्यर एकमात्र बल्लेबाज थे, जिनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली। केकेआर की बैटिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं रही चहल ने 4 विकेट अपने नाम किये। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

जवाब में खेलते हुए रॉयल्स के लिए जोस बटलर के रूप में पहला विकेट गिरा। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए इतिहास रच दिया। उनके साथ संजू सैमसन ने धमाका किया। दोनों ने मिलकर शतकीय भागीदारी की।

जायसवाल ने 47 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 98 रनों की पारी खेली। सैमसन ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इस मैच में जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। मुंबई नम्बर चार पर आ गई।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी थे

केकेआर- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनूकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+