KKR vs RR: जायसवाल के तूफ़ान के बाद फैन्स की सोशल मीडिया पर आंधी, कोहली भी बोल पड़े ये है बेस्ट

KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग को लेकर बड़ी प्रतिक्रियाओं में विराट कोहली शामिल थे। कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला।

Yashavi Jaiswal

IPL 2023, Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल इस सीजन आईपीएल का दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। वह केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। 150 के लक्ष्य को रॉयल्स ने महज 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने धमाका करते हुए केकेआर के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 13 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली। उनसे पहले आईपीएल में इतनी कम गेंदों पर किसी ने फिफ्टी नहीं जड़ी थी।

केएल राहुल ने 14 गेंदों में पंजाब के लिए फिफ्टी जमाई थी। यह साल 2018 में हुआ था। अब जायसवाल ने धमाका किया है। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 8 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए 14वें ओवर में एक विकेट पर रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली।

जायसवाल ने जब 13 गेंदों में फिफ्टी जमाई, तो कोहली खुद को नहीं रोक पाये। यशस्वी जायसवाल के लिए तुरंत कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डाली। कोहली ने लिखा कि मैंने पिछले कुछ समय की यह बेस्ट पारी देखी है। यशस्वी जायसवाल में क्या प्रतिभा है।

यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और फैन्स भी सोशल मीडिया पर उनके लिए झूम उठे। फैन्स ने जायसवाल को असाधारण प्रतिभा बताया और ट्विटर पर कई बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। रॉयल्स की जीत से फैन्स की खुसी दोगुनी हो गई।

केकेआर की बल्लेबाजी इस मुकाबले में फ्लॉप रही। उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर रहे। अय्यर ने 57 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत के साथ प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ काफी दिलचस्प बनी हुई है। इस जीत के साथ रॉयल्स ने तालिका में मुंबई को पीछे धकेल तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+