Venkatesh Iyer के शानदार शतक के बाद आया केविन पीटरसन का रिएक्शन, बताया 360 डिग्री प्लेयर

IPL 2023: वेंकटेश अय्यर ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक बनाने वाले अय्यर दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने पहला शतक जड़ा था।

Venkatesh Iyer

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक के साथ केकेआर का 15 साल का इंतजार खत्म हो गया है। अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने एमआई के खिलाफ 49 गेंदों में शतक बनाने पर वेंकटेश की प्रशंसा की है। केकेआर के बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।

दरअसल, इस शतक के साथ वेंकटेश आईपीएल 2023 सीजन में 100 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले 2008 में ब्रेंडन मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहला शतक लगाया था, इसके बाद अय्यर ने आईपीएल में केकेआर का दूसरा शतक लगाया है।

केविन पीटरसन ने की वेंकटेश अय्यर की प्रशंसा
पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए वेंकटेश की जमकर प्रशंसा की, बैकफुट पर अय्यर के स्ट्रोक-प्ले से पीटरसन काफी प्रभावित हुए। इस दौरान उन्होंने उस समय को भी याद किया जब वेंकटेश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दिखाई दिए थे।

पीटरसन ने अय्यर को बताया 360 डिग्री वाला खिलाड़ी
पीटरसन ने कहा कि, वह एक लंबे कद के खिलाड़ी हैं, वह अपनी ऊंचाई के कारण बाउंस के टॉप खड़े होते है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से वह बैकफुट पर खेले उससे मैं बहुत प्रभावित हूं और वह स्पिनरों से भी परेशान नहीं होते। वह 360 डिग्री वाले खिलाड़ी हैं।' वह मैदान के चारों ओर खेलने से नहीं डरते। दुबई में ही हमने उन्हें पहली बार आईपीएल में देखा था, जहां उन्होंने दो पुल शॉट और कुछ ड्राइव खेलकर मंच को जगमगा दिया था। मैंने उन्हें देखा और सोचा 'ठीक है, इस आदमी में कुछ स्टार गुण हैं' और आज, हमने इसे देखा है।'

वेंकटेश ने 49 गेंदों में लगाया शानदार शतक
वेंकटेश अय्यर ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के अपना पहला आईपीएल शतक लगाया है। मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेंकटेश ने 49 गेंदों में 100 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका पिछला हाई स्कोर भी आईपीएल के 16वें सीजन में ही आया है, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 83 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है इस शतक के साथ केकेआर का 15 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले साल 2008 में ब्रेंडन मैकुलम ने शतक लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+