KKR vs LSG: कोलकाता में है बारिश का मौसम, कैसी होगी ईडन गार्डंस की पिच और दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs LSG Match in Hindi: आज के मुकाबले में अगर केकेआर जीतती है तो दोनों ही टीमें प्लेऑफ के समीकरणों में बनी रहेंगी। आइए देखते हैं आज के मुकाबले की पिच, मौसम और प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

IPL 2023 KKR vs LSG

KKR vs LSG Pitch, Weather, Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 68वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है।

यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लखनऊ की टीम यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी तो वही केकेआर हारने के बाद तुरंत लीग स्टेज से बाहर होने वाली चौथी टीम बन जाएगी। हालांकि केकेआर की एक जीत दोनों ही टीमों को फिलहाल प्लेऑफ के समीकरण में रोककर रखेगी।

पिच रिपोर्ट- आज के मुकाबले की पिच की बात करें तो ईडन गार्डन में पावर प्ले और डेथ ओवर में बल्लेबाजों के नाम खूब रन रहते हैं। गेंदबाज बीच के ओवरों में आकर अपना काम करने की कोशिश करते हैं।

इस पिच पर केकेआर की स्पिन तिकड़ी सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने गजब की गेंदबाजी की है और इस सतह का इस्तेमाल करना भी सीख लिया है। इस तिकड़ी के सामने बल्लेबाज गलती करने की कोशिश करते हैं और विकेट गिरते हैं।

पिच पर काफी रन मौजूद है और यहां 6 मैचों में 4 बार 200 का स्कोर पार हो चुका है।

मौसम की बात करें तो कोलकाता में बारिश का माहौल है और आज शनिवार यानी 20 मई को भी दिन के समय बारिश होने की संभावना बताई गई है। दोपहर के बाद कुछ तूफानी हालात बन सकते हैं लेकिन शाम काफी अच्छी होने की उम्मीद बताई गई है। शाम में कोई बारिश की उम्मीद नहीं है।

केकेआर बनाम एलएसजी प्लेइंग 11- नाइटराइडर्स के उमेश यादव का आज खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वे 100% फिट नहीं है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी आने वाला है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के जयदेव उनादकट भी आईपीएल से कंधे की चोट के चलते बाहर हो चुके हैं।

इस मैच में भी केकेआर वेंकटेश अय्यर और सुयश शर्मा को एक दूसरे के साथ रिप्लेस करते हुए दिखाई दे सकती है लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के पास भी आयुष बडोनी, यश ठाकुर और अमित मिश्रा के तौर पर ऐसे विकल्प मौजूद है।

केकेआर संभावित प्लेइंग 12- रहमानुल्लाह गुरबाज (कीपर, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती

एलएसजी संभावित प्लेइंग 12- क्विंटन डी कॉक (कीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+