KKR vs GT: वर्ल्ड कप से पहले '3D प्लेयर' का गरजा बल्ला, फैंस ने भारतीय टीम को किया सावधान

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, Vijay Shankar: केकेआर के खिलाफ विजय शंकर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी।

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans

IPL 2023 KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। 6 मैच जीतने के साथ ही गुजरात की टीम 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। गुजरात के लिए विजय शंकर ने मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया।

शंकर ने बनाए नाबादा 51 रन: गुजरात टाइटंस के लिए विजय शंकर ने एक बार फिर कमाल की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। केकेआर के खिलाफ जब वह बल्लेबाजी करने आए तो टीम मुश्किल में दिखाई पड़ रही थी। लेकिन विजय शंकर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर टीम को एक शानदार जीत दिला दी।

जड़ दिए पांच छक्के: विजय शंकर ने 24 गेंदों में 51 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाने का काम किया। इसके अलावा डेविड मिलर ने भी 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर उनका बखूबी साथ दिया। वहीं शुभमन गिल ने भी शानदार 49 रनों की शुरुआत दिलाने का काम किया।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ: विजय शंकर की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतने सालों से आईपीएल खेल रहे विजय शंकर मौजूदा आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। वह अपने करियर के बेस्ट सीजन से गुजर रहे हैं। ऐसे में फैंस भी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

भारतीय टीम को किया सावधान: फैंस विजय शंकर की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम को सावधान करने का भी काम कर रहे हैं। साल 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था। साल 2023 में भी वनडे वर्ल्ड कप होना है, ऐसे में फैंस ने चयनकर्ताओं से अपील की है कि इस बार जल्दबाजी में आकर कोई गलत फैसला न लिया जाए।

6 पारियां, 199 रन: विजय शंकर हर मैच में रन बना रहे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए मिडल ऑर्डर में आकर वह लगातार बड़े-बड़े शॉट्स लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार उन्होंने करने में कामयाबी हासिल की है। यही वजह है कि गुजरात की टीम मौजूदा समय में टेबल टॉपर है।

आईपीएल 2023 में विजय शंकर:

27(21).
29(23).
63*(24).
10(12).
19(16).
51*(24).

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+