KKR vs GT Match Prediction: पिछली बार रिंकू ने किया था चमत्कार, ऐसी हैं दोनों संभावित 11, आज कौन जीतेगा मैच

IPL 2023 KKR vs GT: आईपीएल 2023 में आज केकेआर बनाम जीटी मुकाबला है जो दिन का मैच है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और आज के मैच के संभावित विजेता पर एक नजर

IPL 2023 KKR vs GT

IPL 2023 GT vs KKR Today Match: आज गुजरात टाइटंस की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। दोनों ही टीमों की स्थितियों में काफी फर्क है क्योंकि गुजरात टाइटंस सात मैचों में पांच मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर है तो वहीं केकेआर 8 मैचों में केवल 3 ही जीत दर्ज कर पाए हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर बैठे हैं।

हालिया फॉर्म की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पिछले चार में से तीन मैच जीते हैं और वे अपने पिछले दो मैच लगातार जीतकर आ रहे हैं तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले 5 में मात्र एक मैच जीता है।

केकेआर को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका मिला और इस तरह से उन्होंने मौजूदा सीजन में लगातार चार हार की दुर्गति को भी तोड़ा। ऐसे में जीटी की टीम पूरी तरह से हावी दिखाई देती है।

पिछली बार रिंकू ने चमत्कार किया था- इससे पहले इसी सीजन में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है लेकिन तब रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे और कोलकाता की टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई थी। वह प्रदर्शन रिंकू ने नहीं किया होता तो गुजरात की टीम वो मुकाबला भी आसानी से जीतते हुए दिखाई दे रही थी। ऐसे में देखना होगा कि क्या केकेआर कोई चमत्कार कर पाएगा या नहीं।

हेड टू हेड- दोनों टीमों के बीच 2 ही मैच हुए हैं जिसमें एक बार जीटी और एक बार केकेआर की टीम जीतने में कामयाब रही है।

कोलकाता की टीम की बात करें तो जेसन रॉय की वापसी से ओपनिंग जोड़ी पहले से मजबूत दिखाई दे रही है। जहां एन जगदीशन भी ठीक भूमिका में लग रहे हैं। आंद्रे रसैल गेंदबाजी में भी योगदान दे रहे हैं लेकिन टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे ओवरसीज गेंदबाजों का फ्लॉप होना चिंता की बात रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति उमेश यादव की भी है। दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर अपनी इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। वरुण वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने जरूर बड़ी उम्मीद जगाई है जिन्होंने आपस में 22 विकेट ले लिए हैं।

संभावित विजेता- दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की टीम अपने विनिंग कॉन्बिनेशन के साथ ही उतरना चाहेगी। हालांकि वे स्ट्राइक रेट को लेकर इस मैच में थोड़ी सावधानी बरतना चाहेंगे। इस टीम में नूर अहमद, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने टीम की गेंदबाजी को और भी निखार दिया है। बल्लेबाजी में अभिनव मनोहर जबरदस्त लग रहे हैं और इस टीम को रोकना बहुत मुश्किल दिखाई दे रहा है। आज के मैच में गुजरात टाइंटस संभावित विजेता के तौर पर नजर आती है।

केकेआर संभावित इलेवन: एन जगदीसन (कीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विजे, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। (सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जा सकता है)

जीटी संभावित इलेवन: रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

Recommended Video

    IPL 2023: Yash Thakur की गेंदबाजी के आगे Punjab के बल्लेबाजों हारे, PBKS vs LSG | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+