IPL 2023: KKR ने सबसे अधिक 16 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 10 टीमों के रिटेन और रिलीज हुए प्लेयरों की Full list

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं। मंगलवार को आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों की रिलीज और रिटेन की प्रक्रिया पूरी हो गई। लीग की सभी 10 टीमों ने कई बड़े प्लेयरों को रिलीज कर दिया तो कई प्लेयरों को अपने पास ही रखा है। सबसे अधिक चौंकाने वाली खबर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से सामने आई, जहां टीम के कप्तान केन विलियमसन को ही टीम फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। विलियमसन का नाम अब नीलामी में जाएगा और देखने वाली बात होगी कि उन्हें वहां कोई खरीददार मिलता है या नहीं।

IPL 2023

हैदराबाद और पंजाब ने अपने-अपने कप्तान को किया रिलीज

सनराइजर्स हैदराबाद की तरह ही पंजाब किंग्स ने भी अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया। वहीं आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने-अपने कप्तान को अपने पास रखा है। सीएसके ने 8 तो वहीं मुंबई ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने तो 16 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें पैट कमिंस और सैम बिलिंग्स प्रमुख नाम हैं।

आइए हम आपको आईपीएल की सभी 10 टीमों के रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताते हैं-

Recommended Video

    IPL 2023: IPL में Retention में क्या रहा पूरा हाल, आसान भाषा में सब समझिए ? वनइंडिया हिंदी *Cricket

    मुंबई इंडियंस

    आईपीएल के सबसे ज्यादा खिताब जीत चुकी इस टीम ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। कीरोन पोलार्ड समेत 13 खिलाड़ी मुंबई की टीम से बाहर हो गए हैं। पोलार्ड ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास की घोषणा भी कर दी। वहीं मुंबई की टीम से रिलीज हुए अन्य खिलाड़ियों में अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स का नाम शामिल है।

    मुंबई के रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ , आकाश मधवाल

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    केकेआर ने अगले सीजन के लिए सबसे अधिक 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें एलेक्स हेल्स, अजिंक्य रहाणे समेत कुछ बड़े नामों को रिलीज किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में इनके अलावा पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरॉन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन का नाम शामिल है।

    वर्तमान टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह।

    आपको बता दें कि आईपीएल 2023 प्लेयर रिटेंशन लिस्ट को मंगलवार को फाइनल किया गया। 10-टीम टूर्नामेंट आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिलने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन का नाम शामिल है। चेन्नई की मौजूदा टीम में एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना हैं।

    आरसीबी

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ (ट्रेडेड), अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड

    रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीपा

    सनराइजर्स हैदराबाद

    रिलीज हुए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचिथ, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद

    रिटेन हुए खिलाड़ी

    अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

    राजस्थान रॉयल्स

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका

    रिटेन हुए खिलाड़ी: संजू सैमसन (c), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करियप्पा

    दिल्ली कैपिटल्स

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर (ट्रेडेड), टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, श्रीकर भरत, मनदीप सिंह

    रिटेन और ट्रेड खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी , मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल

    गुजरात टाइटन्स

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: रहमानुल्लाह गुरबाज (ट्रेडेड), लॉकी फर्ग्यूसन (ट्रेडेड), डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन

    रिटेन हुए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद

    लखनऊ सुपर जॉएंट्स

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज़ नदीम

    रिटेन हुए खिलाड़ी

    केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+