IPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस किसका मैच है- GT vs CSK Qualifier 1
IPL Mein aaj kis kiska match hai: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह पहला क्वालीफायर मैच है।

IPL mein Aaj ka match kis kiska hai: आईपीएल में आज का मैच दो बड़ी टीमों के बीच है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। अहम बात यह भी है कि आज का यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे चेन्नई का गढ़ माना जाता है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने इस सीजन कुल 10 मैचों में जीत दर्ज कर अपना अभियान अंक तालिका में टॉप पर समाप्त किया। धोनी के चेन्नई भी कम नहीं रही। चेन्नई ने 17 अंकों के साथ अपना अभियान दूसरे नम्बर पर समाप्त किया। इसमें एक मैच बारिश से धुला था। अब दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ़ का पहला क्वालीफायर होगा।
पहले क्वालीफायर में खेलने वाली टीमों के पास हमेशा एक बड़ा फायदा रहता है। मैच में हारने के बाद भी टीम फाइनल की रेस से बाहर नहीं होती है। ऐसा ही कुछ इस बार होने वाला है। चेन्नई और गुजरात में से कोई टीम हार जाती है, तो एक और मैच उनके पास रहेगा।
गुजरात के लिए गिल फॉर्म में चल रहे हैं। वहीँ चेन्नई के दोनों ओपनर ऋतुराज और डेवोन कॉनवे दोनों का बल्ला चल रहा है। गेंदबाजी भी संतुलित दिखाई दे रही है। माना जा सकता है कि चेन्नई में एक कड़ा मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच होगा।
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें
गुजरात टाइटंग: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (कीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल, विजय शंकर, श्रीकर भरत, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अभिनव मनोहर, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू वेड, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, साई सुदर्शन, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रविन्द्र जडेजा, एमएस धोनी (कीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह, सिसंडा मगाला, ड्वेन प्रीटोरियस, बेन स्टोक्स, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।












Click it and Unblock the Notifications