IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेन स्टोक्स के बिना मैदान में उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स? सामने आई ये बड़ी वजह

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने पर संदेह है।

Ben Stokes

MI vs CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल यानी आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस मैच में रोमांचक जंग की पूरी उम्मीद है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने पर संदेह है।

बेन स्टोक्स को एड़ी में दर्द की शिकायत, मिली आराम की सलाह
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास मैच के बाद स्टोक्स को एड़ी में दर्द हुआ और उन्हें दस दिनों के आराम की सलाह दी गई है। सीएसके की मेडिकल टीम अंतिम निर्णय लेने से पहले शनिवार दोपहर को स्थिति का आकलन करेगी। हालांकि, जो लोग इस मामले की जानकारी रखते हैं कि उनका कहना है कि वह खेल खेलने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। सीएमके ने स्टोक्स को मिनी नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं।

बेन स्टोक्स को लेकर जब मोइन अली से पूछ लिया सवाल
वहीं, जब सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली से पूछा गया कि क्या वह अपने इंग्लैंड के साथी स्टोक्स को एमएस धोनी की जगह सीएसके के भविष्य के कप्तान के रूप में संभावित उम्मीदवार के रूप में देखते हैं, तो उन्होंने बताया कि, 'वह वास्तव में आनंद ले रहे हैं। सीएसके ऐसी फ्रैंचाइजी है जहां आप आते हैं और आनंद लेते हैं और वास्तव में इस फ्रैंचाइजी के लिए खेलना पसंद करते हैं, और वह भी यहां खुल मिल गए हैं। वह अपने अनुभव के साथ टीम का एक बड़ा हिस्सा है।'

ये भी पढ़ें- MI vs CSK: मुंबई और चेन्नई के मुकाबले में कौन लेगा सबसे अधिक विकेट, जानें टॉप-3 में कौन-कौन शामिल


काफी रोचक होने वाला है सीएसके बनाम एमआई का मुकाबला
आईपीएल का कोई भी सीजन क्यों न हो सीएसके बनाम एमआई का मुकाबला शुरू से ही बड़े टकराव वाला रोमांचक खेल माना जाता है, क्योंकि दोनों टीमों ने कई बार टूर्नामेंट जीता है। आईपीएल को लेकर अली ने कहा कि, 'यह एक ऐसा खेल है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं। ये दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं और फैन-फॉलोइंग बहुत बड़ी है और यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाहर एक क्रिकेटर के रूप में खेले जाने वाले सबसे बड़े खेलों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+