MI vs CSK: मुंबई और चेन्नई के मुकाबले में कौन लेगा सबसे अधिक विकेट, जानें टॉप-3 में कौन-कौन शामिल
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर भी की जाएगी।

MI vs CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल यानी आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दर्शकों की नजर बनी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली हार से सबक लेते हुए आज नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ सकती है, वहीं चेन्नई भी वाइड और नो बॉल जैसी गलती को दोहराना नहीं चाहेगी। आइए जानते हैं आज के मैच के तीन टॉप बॉलर्स कौन-से हो सकते हैं।
मोईन अली की गेंदबाजी मुंबई के खिलाड़ियों को कर सकती है परेशान
आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को जब लखनऊ के खिलाफ पहली जीत मिली तो उसमें मोईन अली का भी अहम योगदान रहा। मोईन अली जब अपनी लय में होते हैं तो मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाफ भी क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटते ही नजर आते हैं, जैसा कि उन्होंने लखनऊ के खिलाफ करके भी दिखाया। मोईन अली ने अपने चार ओवर में 26 रन देखर लखनऊ के चार विकेट गिरा दिए थे। आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद से पूरी उम्मीद की जा रही है कि आज के मुकाबले में भी मोईन अली गेंद से कमाल करते नजर आएंगे।
सीएसके के खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस को पिछले आईपीएल सीजन में अपनी टीम में एक अनुभवी स्पिनर की कमी काफी खली थी। भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के आने के बाद टीम को इस समस्या से निजात मिल चुकी है। चावला ने 2021 सीजन में एमआई के लिए सिर्फ एक मैच खेला, वह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वालों में से हैं। चावला ने अपने आईपीएल करियर में 7.88 की शानदार इकॉनमी रेट से 157 विकेट लिए हैं। एक ओर खास बात ये है कि पीयूष चावला की गेंदबाजी अक्सर अंबाती रायुडू के लिए बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में एक बार फिर 16वें सीजन में चावला अपनी अक्रामक गेंदबाजी के दम पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
जेसन बेहरेनडॉर्फ
मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में तीसरे टॉप बॉलर जेसन बेहरेनडॉर्फ साबित हो सकते हैं। मुंबई ने इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को 75 लाख रुपये में खरीदा है, एक लंबे इंतजार के बाद मुंबई के लिए गेंदबाजी करने आ रहा ये बॉलर अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने और विकेट गिराने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि आज के मैच में जेसन अपनी बॉलिंग के दम पर परिणाम बदलने में कामयाब होंगे।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच किस समय शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान/ जेसन बेहरेनडॉर्फ
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन , पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications