IPL 2023: Delhi Capitals की चुनौती और बढ़ी, धाकड़ ऑलराउंडर हुआ कम से कम दो मैचों से बाहर- रिपोर्ट

IPL 2023 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में लगातार दो मैच हारकर बाकी टीमों की तुलना में सबसे खराब शुरुआत कर चुकी है और अभी उनके सामने चुनौतियां और बढ़ने जा रही है।

Delhi Capitals

IPL 2023 Updates in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अगर किसी टीम ने सबसे खराब शुरुआत की है तो वह दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली ने लखनऊ और गुजरात के खिलाफ हुए अपने दोनों मुकाबले अभी तक हारे हैं और दोनों ही मैचों में उनको अच्छी तरह से मात मिली है। पहले से ही ऋषभ पंत के बिना खेल रही इस टीम के लिए एक और झटके वाली खबर आ रही है।

मिशेल मार्श- दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ ऑलराउंडर मिशेल मार्स 1 सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मिशेल मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में 6.25 करोड रुपए में खरीदा था। वे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर है जो मीडियम पेस बॉलिंग के अलावा बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करके दे सकते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि मार्श 1 सप्ताह बाद लौट आएंगे क्योंकि यह छुट्टी उन्होंने किसी चोट के चलते नहीं बल्कि अपनी शादी के लिए ली है।

शादी के लिए जाने का फैसला लिया- क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल अपने घर वापस जा रहे हैं क्योंकि उनको शादी करनी है और वह 1 हफ्ते तक उपलब्ध नहीं होंगे। इसका सीधा मतलब यह है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने कम से कम अगले 2 मुकाबले स्टार ऑलराउंडर के बिना खेलने होंगे।

Recommended Video

    IPL 2023: RCB की खराब किस्मत, बीच मैच में ही धाकड़ तेज गेंदबाज हुआ पूरी लीग से बाहर | वनइंडिया हिंदी

    डीसी के मैच- डीसी का अगला मैच कल यानी 8 अप्रैल को है जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में है। दिल्ली को इसके बाद 11 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। देखना होगा कि 15 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मार्श जुड़ते हैं या नहीं।

    दोनों बार बोल्ड हुए हैं मार्श- वैसे मार्श अभी तक आईपीएल के इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे हैं क्योंकि उनको पहले मैच में मार्क वुड ने गोल्डन डक पर बोल्ड कर दिया था। उन्होंने उस मुकाबले में गेंदबाजी भी नहीं की थी। दूसरे मैच में उनको मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया था उन्होंने आउट होने से पहले 4 गेंदों पर मात्र 4 ही रन बनाए थे। मार्श ने उस मैच में गेंदबाजी में 3.1 ओवर में 24 रन देकर विजय शंकर का विकेट लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+