IPL 2023: ललित यादव के जबरदस्त कैच पर अंपायर भी हैरान, वायरल हुआ रिएक्शन- VIDEO
IPL 2023 Best Catch Video: ये इतना शानदार कैच था कि अंपायर भी चौक गया। ललित यादव का यह कैच अजिंक्य रहाणे के लिए वाकई में एक खराब किस्मत ही लेकर आया।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 55 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला हुआ जहां दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने सीएसके को रोकने की काफी कोशिश की। डीसी के फील्डर इस दौरान काफी मुस्तैद दिखाई दिए और उन्होंने अपने गेंदबाजों का साथ देने की पूरी कोशिश की।
लेकिन इस मैच में एक गजब का नजारा तब देखने के लिए मिला जबकि स्पिनर ललित यादव (Lalit Yadav) ने खुद अपनी ही गेंद पर इतनी जबरदस्त फील्डिंग की कि अंपायर भी चौंक गया। चेपॉक की स्पिन की मददगार पिच पर ललित यादव ने जैसे ही मैच का 12वां ओवर फेंका वैसे ही वह सुर्खियों में बन गया।
तब अंजिक्य रहाणे आराम से 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ललित यादव ने हवा में गेंद की जिसको रहाणे ने ड्राइव का इनविटेशन माना और गेंद को काफी ताकत के साथ आगे धकेल दिया। लेकिन गेंद बहुत बहुत निचले कैच के रूप में गेंदबाज के हाथों में समा गई।
कैच नीचे था और ललित के बराबर में शिवम दुबे भी नॉन स्ट्राइकर एंड पर रुकावट के तौर पर खड़े थे। कैच इतना शानदार था कि हर ओर तारीफ हो रही है। यहां कि अंपायर ने जो रिएक्शन दिया है वह आप यहां पर देख सकते हैं।
इसके साथ ही अजिंक्य को पवेलियन लौटना पड़ा लेकिन दिल्ली कैपिटल की किस्मत खराब रही थी। वह इस मुकाबले को जीत नहीं पाए क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया था।
सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 140 रन बना सकी।
चेपॉक की पिच पर तेज गेंदबाज एक बार फिर से कारगर साबित हुए जहां दीपक चाहर ने दो और मथीशा पथिराना ने 3 विकेट हासिल किए। दिल्ली 11 में से 4 मैच जीतकर बहुत तेजी से लीग बाहर हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications