IPL 2023: आशीष नेहरा की वजह से विजय शंकर को मिला 16वें सीजन में मौका, GT कोच के प्रभाव को लेकर किया खुलासा

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर विजय शंकर ने कोच आशीष नेहरा के तरीकों के बारे में बात की है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने रहने पर उन्होंने इसका श्रेय नेहरा को दिया है।

vijay shankar

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर के लिए आईपीएल का 15वां (2022) सीजन संघर्ष से भरा रहा। विजय शंकर ने जीटी में करियर की खराब शुरुआत के बावजूद उन पर विश्वास दिखाने के लिए आशीष नेहरा का शुक्रिया अदा किया है।

विजय शंकर ने बताया कैसा रहा उनके करियर में नेहरा का प्रभाव
गुजरात ने बल्लेबाज को इस सीजन भी टीम के साथ जोड़े रखा, जिसका लाभ अब उन्हें भरपूर मिल रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 8 मैचों में 205 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शंकर ने न्यूज-18 के साथ एक साक्षात्कार में नेहरा के उनपर और टीम पर प्रभाव के बारे में बात की और कहा कि यह पूर्व तेज गेंदबाज का जमीन से जुड़ा रवैया है जो कैंप में देखने को मिलता है।

16वें सीजन में खेलने पर नेहरा को दिया श्रेय
उन्होंने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह का मेरा पिछला सीजन रहा था, उसके बावजूद मुझे रिटेन किया गया और मैंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। इसका पूरा श्रेय आशीष नेहरा को ही जाता है। अगर वो ना होते तो फिर मैं यहां पर नहीं खेल पाता। वो इतनी अच्छी तरह से चीजों को बताते हैं कि हमें समझ में आ जाती है। वो हर किसी के साथ गेम में इन्वॉल्व रहते हैं, फिर चाहे कप्तान हो या फिर गेंदबाज हो। पिछले साल जब मैं उनसे मिला था तो उन्होंने यही कहा था कि कोई कप्तान नहीं, कोई नेट बॉलर नहीं, सब एक जैसे हैं।'

ये भी पढ़ें- क्रुणाल पंड्या को साथ में कप्तानी करते देख इमोशनल हुए हार्दिक, पिता को याद करते हुए दी बड़ी प्रतिक्रिया

नेहरा का हर सदस्य के साथ अलग व्यवहार
हरफनमौला खिलाड़ी ने आगे कहा कि नेहरा की ऊर्जा उन्हें अलग करती है और इसलिए गुजरात टीम के हर एक सदस्य के साथ उनका व्यवहार अलग है। 'वह खेल में सभी को शामिल करने का तरीका जानते हैं। ऐसे में अब वनडे वर्ल्ड कप टीम में शंकर को जगह देने को लेकर प्रशंसकों में चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+