क्रुणाल पंड्या को साथ में कप्तानी करते देख इमोशनल हुए हार्दिक, पिता को याद करते हुए दी बड़ी प्रतिक्रिया
GT vs LSG: जीटी और एलएसजी के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भिड़ंत हो रही है, जहां दो सगे भाईयों हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पंड्या को एक साथ अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करते देखा जा सकता है।

IPL 2023, GT vs LSG: आईपीएल में आज, 7 मई को डबर हेडर का पहला मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हो रही है, जहां दो सगे भाईयों को एक साथ अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करते देखा जा सकता है।
एक तरफ हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केएल राहुल की अनुपस्थिति में लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी क्रुणाल पांड्या संभाल रहे हैं। इस बीच दोनों भाइयों ने इस पल को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एलएसजी के कप्तान क्रुणाल ने कहा कि चेस करने में उनकी टीम ज्यादा बेहतर कर सकती है। इस खास मौके पर क्रुणाल पांड्या ने कहा कि दोनों भाई कप्तानी कर रहे हैं, यह सपना पूरा होने जैसा है।
वहीं जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'हमारे पिता निश्चित रूप से गर्व महसूस करेंगे, यह मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है।' आईपीएल में पहली बार दो भाई एक मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने भी कहा कि 'परिवार गर्व महसूस कर रहा होगा, ऐसा पहली बार हुआ है। एक पांड्या आज निश्चित रूप से जीतेगा।
गुजरात टाइटन्स फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
क्रुनाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुनाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, युधवीर चरक, नवीन-उल-हक, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, डेनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, निकोलस पूरन












Click it and Unblock the Notifications