GT vs MI: शुभमन गिल ने जड़ा इस सीजन का तीसरा शतक, फैंस ने कहा- भारतीय क्रिकेट का नया 'हीरो' आ गया...

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। गिल की पारी ने सभी का दिल जीत लिया है।

IPL 2023

GT vs MI, Qualifier 2, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल एक अलग ही रूप में नजर आते हैं। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच जारी मुकाबले में शुभमन गिल ने महज 49 गेंदों में अपना शतक जड़ने का काम किया। गिल ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बारिश की। इस सीजन गिल के बल्ले से अब तक तीन शतक निकल चुके हैं।

गिल ने फिर जीता दिल: शुभमन गिल का बल्ला इस सीजन लगातार हल्ला बोल रहा है। शुभमन गिल का यह इस सीजन का तीसरा शतक है। शुभमन गिल ने तीन शतक लगाने के अलावा इस सीजन चार अर्धशतक लगाने का भी काम किया है। शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 149 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले।

साहा 18 रन बनाकर आउट: गुजरात टाइटंस की पारी का पावरप्ले शानदार अंदाज में गुजरा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को उसके सलामी बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया। दोनों खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। शुभमन गिल के साथ ऋद्धिमान साहा ने गुजरात को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी।पीयूष चावला ने ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा। साहा 16 गेंद पर 18 रन बनाकर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट हो गए।

सोशल मीडिया पर हो रही ताऱीफ: शुभमन गिल ने शतक जड़कर मैदान पर उछलकर इसका जश्न मनाया। गिल का यह अंदाज फैंस को भी खूब भा रहा है। शुभमन गिल की दमदार पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस शुभमन गिल को मौजूदा समय का भारतीय टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+