GT vs MI: साढ़े 17 करोड़ के खिलाड़ी पर भारी पड़े 50 लाख के पीयूष चावला, मुंबई के लिए झटके 11 विकेट
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Piyush Chawla: मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला इस सीजन लगातार गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने कमाल की बॉलिंग की।

GT vs MI, 35th Match, Indian Premier League 2023: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाने का काम किया। मुंबई को इस मैच को जीतने के लिए 208 रन बनाने होंगे। गुजरात की ताकत उनकी गेंदबाजी है, ऐसे में टीम के लिए इस लक्ष्य को पाना आसान नहीं होगा।
गुजरात ने बनाई मैच में पकड़: गुजरात के बल्लेबाजों ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 208 रनों का टारगेट दिया। मुंबई की शुरुआत इसके जवाब में काफी खराब रही। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात ने इस मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
50 लाख के पीयूष चावला: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2023 में पीयूष चावला को महज 50 लाख रुपये खर्च किए थे। पीयूष चावला को इंपैक्ट रूल होने के कारण लगातार खेलने का मौका मिल रहा है। वह लगातार गेंद से कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। वह अब तक सात मैचों में मुंबई के लिए सबसे अधिक विकेट लेने में सफल रहे हैं।
साढ़े 17 करोड़ पर भारी: पीयूष चावला कैमरुन ग्रीन पर भारी रहे हैं। गेंदबाजी में वह ग्रीन से काफी बेहतर रहे हैं। इस मैच में ग्रीन ने दो ओवर में 39 रन खर्च किए थे। ग्रीन को मुंबई ने इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में साढ़े 17 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन वह गेंद के साथ फ्लॉप ही रहे हैं।
पीयूष चावला की बेहतरीन गेंदबाजी: मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने इस सीजन अब तक सात मैच खेले हैं। इन सात मुकाबलों में उन्होंने सबसे अधिक 11 विकेट झटकने का काम किया है। मुंबई के लिए कोई और गेंदबाज अब तक इतने विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार गुजरात के लिए खेलने वाले पीयूष चावला का प्रदर्शन कमाल का रहा है।
आखिरी छह ओवर में बने 94 रन: इस मैच में आखिरी छह ओवर में गुजरात टाइटंस ने 94 रन बनाए। डेविड मिलर ने 46 और अभिनव मनोहर ने 42 रन की पारी खेली। अंत के ओवरो में मुंबई के गेंदबाजों पर गुदजरात के बल्लेबाज हावी नजर आए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications