GT vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

GT vs MI: गुजरात और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। पांड्या और रोहित की कप्तानी दिलचस्प रहेगी।

GT vs MI

GT vs MI Playing 11 Prediction: मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपनी लय हासिल करने के इरादे से मंगलवार को मैदान पर उतरेगी। सामने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम होगी। गुजरात ने इस सीजन प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने का इरादा लेकर पांड्या एंड कम्पनी मैदान पर उतरेगी।

इस सीजन मुंबई इंडियंस को लगातार दो मैचों में हार मिली थी, इसके बाद वापसी करते हुए मुंबई ने लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की थी। पिछले मैच में उनके विजय रथ को पंजाब किंग्स ने रोक दिया था। घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को एक हार का सामना करना पड़ा था। तालिका में मुंबई सातवें नम्बर पर है।

गुजरात की टीम ने अब तक खेले गए 6 मैचों में से चार में जीत हासिल की है। गुजरात की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। घरेलू मैदान और फैन्स की वजह से गुजरात के पास एडवांटेज रहेगा। हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों एक-दूसरे की कमजोरी जानते हैं। दोनों कप्तानों की रणनीति देखने लायक रहेगी।

गुजरात की टीम में बदलाव हो सकता है। अल्जारी जोसेफ वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जा सकते हैं। मुंबई इंडियंस में शायद कोई बदलाव नहीं होगा। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में खेलने वाली टीम इस बार भी मैदान पर उतारी जा सकती है। हालांकि पूरी चीजें टॉस के समय साफ़ होंगी। दोनों टीमों के पास धाकड़ खिलाड़ियों की खेप है। ऐसे में एक बेहतरीन और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

GT बनाम MI संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+