Rinku Singh: पैसे की किल्लत के कारण कभी झाड़ू-पोंछा लगाया, अब 1 ओवर में 5 छक्के लगाकर KKR को जिताया मैच

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders, Rinku Singh: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की है।

Kolkata Knight Riders

Rinku Singh smashes five sixes last over: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और केकेआर के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी। अंतिम ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, जिसे केकेआर की टीम ने हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर में 31 रन

केकेआर को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी। यह टारगेट हर किसी के लिए असंभव दिखाई पड़ रहा था। उमेश यादव ने यश दयाल की गेंद पर एक रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक देने का काम किया। ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने कवर के ऊपर से छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग पर सिक्स लगा। चौथी गेंद पर रिंकू ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ने का काम किया। अगली दो गेंदों पर भी रिंकू ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगातकर केकेआर को एक यादगार जीत दिला दी।

कभी झाड़ू-पोंछा लगाया

रिंकू सिंह के लिए आईपीएल में पहुंचने तक का यह सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण रिंकू सिंह ने झाड़ू-पोंछा लगाने की नौकरी भी कर चुके हैं। परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं होने की वजह से वह इस तरह की नौकरी करने के लिए मजबूर थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना पीछे नहीं छोड़ा और लगातार अपनी बल्लेबाजी पर काम करते रहे।

पिता से पड़ती थी मार

रिंकू सिंह का क्रिकेट खेलना उनके पिता को पसंद नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनका क्रिकेट खेलना उनके पिता जी को पसंद नहीं था। रिंकू सिंह के पिता को लगता था कि वह ऐसा कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें कई बार अपने पिता के हाथों पिटाई भी खानी पड़ी है। जब क्रिकेट की वजह से मैंने पहली बार मोटरसाइकल जीता तो मेरे पिता ने मुझे मारना बंद कर दिया था। बता दें कि गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए थे। जिसके जवाब में रिंकू सिंह के पांच छक्कों की बदौलत आखिरी गेंद पर केकेआर ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+