DC vs GT: दिल्ली को लगातार दूसरी बार मिली हार, गुजरात ने 6 विकेट से जीता मैच

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात ने दिल्ली को मात दी।

IPL 2023

DC vs GT, 7th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 163 रनों का पीछा करते हुए गुजरात ने चार विकेट खोकर आसानी के साथ लक्ष्य को हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने गुजरात की ओर से कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 62 रन बनाए। इसके अलावा अंत के ओवरों में डेविड मिलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मिलर ने 16 गेंदों में नाबाद 31 रनों का योगदान दिया।

नहीं चला पंड्या का बल्ला

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या जल्दी आउट हो गए। लेकिन पंड्या के आउट होने के बाद साई सुदर्शन और विजय शंकर ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पचास से अधिक रनों की साझेदारी कर गुजरात की पकड़ मैच में मजबूत कर दी। दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्किया ने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन इसके अलावा कोई और गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सका।

एनरिक नॉर्खिया ने फेंकी कमाल की गेंद

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले दो ओवर में ही टीम के लिए 22 रन जोड़ दिए। दिल्ली की टीम में इस मुकाबले में एनरिक नॉर्खिया की एंट्री हुई। तीसरे ओवर की अपनी पहली गेंद पर ही ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड कर उन्होंने दिल्ली को पहली सफलता दिला दी। साहा तेज रफ्तार की गेंद से चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए। ऋद्धिमान साहा की तरह एनरिक नॉर्खिया ने शुभमन गिल को भी क्लीन बोल्ड करने का काम किया।

दिल्ली ने बनाए थे 162 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद पर 37 और उपकप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंद पर 36 रन बनाने का काम किया। इन दोनों के अलावा सरफराज खान और अभिषेक पोरेल ने भी टीम के लिए अहम रनों का योगदान दिया। सरफराज खान 30 और अभिषेक पोरेल 20 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अमन हकीम खान, खलील अहमद, एनरिच नोर्त्जे।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+