IPL 2023: रोहित को हटाओ रुतुराज लाओ, धाकड़ पारी के बाद ट्विटर पर फैन्स की जोरदार मांग
Ruturaj Gaikwad ने अपनी तूफानी पारी में छक्कों की बारिश कर दी। उनकी धमाकेदार पारी को देखकर फैन्स ने प्रतिक्रियाएं दी।

IPL 2023 Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवोन कॉनवे के जल्दी आउट होने के बाद सुपर किंग्स के लिए गायकवाड़ ने मोर्चा संभाल लिया। उनकी धमाकेदार पारी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छक्कों की बारिश कर दी। गायकवाड़ का दुर्भाग्य रहा कि वह 92 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के आए। एक समय उनकी बैटिंग इतनी तेज थी कि वह 23 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे थे।
हालांकि चेन्नई के कुछ विकेट गिरने पर गायकवाड़ बीच में धीमे हुए लेकिन बाद में वही गति उनकी बल्लेबाजी में देखने को मिली। गायकवाड़ ने अपने 92 रनों की पारी में कुल 50 गेंदों का सामना किया। इस तरह उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की रन गति में कोई कमी नहीं आने दी। फैन्स भी उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी खुश दिखे।
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गायकवाड़ के अलावा मोईन अली के बल्ले से भी 23 रन की पारी देखने को मिली। शिवम दुबे ने 18 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए शमी ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को भी 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications