GT vs CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिर गरजा ऋतुराज का बल्ला, 4 मैचों में जड़ दिए 278 रन

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह सीजन कमाल का गुजरा है।

GT vs CSK

GT vs CSK, Qualifier 1, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की। आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में गुजरात के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

गुजरात के खिलाफ चौथा अर्धशतक: ऋतुराज गायकवाड़ को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रन बनाना पसंद है। गुजरात के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर चला है। ऋतुराज गायकवाड़ 44 गेंदों में टीम के लिए सबसे अधिक 60 रन बनाने का काम किया। गायकवाड़ ने इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।

बनाया चौथा अर्धशतक: गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का यह आईपीएल में चौथा अर्धशतक है। अब तक गुजरात के खिलाफ चार मैचों में उन्होंने कुल 278 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ का सार्वधिक स्कोर 50 गेंदों में 92 रन रहा था। जो इसी सीजन में खेले गए पहले मैच के दौरान देखने को मिला था।

मोहित शर्मा ने लिया विकेट: मोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट झटककर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। ऋतुराज गायकवाड़ को लॉन्ग ऑन पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कर मोहित ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। ऋतुराज ने 44 गेंद पर 60 रन बनाए। उन्होंने टीम के लिए मजबूत नींव रखने का काम किया।

शिवम दुबे फ्लॉप: इस सीजन लगातार बल्ले से चेन्नई के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे इस मैच में फ्लॉप रहे। दुबे तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। दुबे को नूर अहमद ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। इस सीजन पहला मुकाबला खेलने वाले दर्शन नालकंडे ने अजिंक्य रहाणे का विकेट झटकने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+