GT vs CSK: धोनी की कप्तानी में दसवीं बार फाइनल में पहुंची CSK, गुजरात टाइटंस ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ipl 2023

GT vs CSK, Qualifier 1, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस को 15 रनों से मात दे दी है। चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही आईपीएल के 16वें सीजन में प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।

दसवीं बार फाइनल में चेन्नई: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई आईपीएल फाइनल में दसवीं बार जगह बना ली है। आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी टीम इतनी बार फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी है। चेन्नई की नजर अब अपने पांचवें आईपीएल खिताब पर होगी।

गुजरात ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ऑल आउट हो गए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात ने मोहम्मद शमी का विकेट गंवाया। पथिराना की गेंद पर दीपक चाहर ने शमी का एक बेहतरीन कैच पकड़ा और आईपीएल के इतिहास में पहली बार गुजरात की टीम ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही गुजरात ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4 बार आईपीएल की चैंपियन: चेन्नई की टीम चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। साल 2020 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। जिसके बाद 2021 में टीम चैंपियन बनी थी। साल 2022 भी चेन्नई के लिए बेहद खराब गुजरा था। चेन्नई ने 9वें स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। ऐसे में साल 2023 में चेन्नई के पास एक बार फिर खिताब जीतने का मौका है।

चेन्नई ने मारी फाइनल में एंट्री: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 12 बार प्ले ऑफ में जगह बनाई है। फाइनल में अब टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स में से किसी एक से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई को होने वाले फाइनल का इंतजार चेन्नई के फैंस अभी से कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+