GT vs CSK: विलियमसन मैदान से बाहर, यह खिलाड़ी को सकता है इम्पैक्ट प्लेयर
GT vs CSK: केन विलियमसन छह रन के लिए जा रही गेंद को रोकते हुए चोटिल हो गए और उनको मैदान से बाहर लेकर जाया गया।

IPL 2023 Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल का सुखद आगाज नहीं हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान टीम के अहम खिलाड़ी को चोट लग गई और वह मैदान से बाहर चले गए। गुजरात के लिए यह खबर काफी चिंता वाली रही। सीमा रेखा पर एक शॉट को रोकते हुए केन विलियमसन चोट खा बैठे और मैदान से बाहर चले गए। उनको फिजियो की मदद से बाहर लेकर जाया गया। (Cover Image: Jio Cinema SS)
अभिनव मनोहर, केएस भरत, जयंत यादव, साई सुदर्शन और मोहित शर्मा के रूप में पांच खिलाड़ियों के नाम इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दिया गया है। साई सुदर्शन को सब्सटीट्यूट के रूप में लाया गया है। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी खेल सकते हैं।
मिडविकेट सीमा रेखा पर ऋतुराज गायकवाड़ का एक शॉट रोकते हुए विलियमसन सीमा रेखा के अंदर गिर गए। छह रन के लिए जा रही गेंद को वह लगभग रोक चुके थे लेकिन उनके मैदान में गिरते हे गेंद बाउंड्री को टच कर गई और बल्लेबाज को चौका मिल गया। विलियमसन के दाएं घुटने में काफी चोट लगी और वह गिर गए। इसके बाद फिजियो ने आकर मामला देखा। उनको मैदान से बाहर लेकर जाया गया। चार विदेशी खिलाड़ी होने के कारण इम्पैक्ट प्लेयर अब कोई भारतीय ही उनकी जगह खेल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications