IPL 2023 GT vs CSK: गिल की धमाकेदार पारी, गुजरात ने चेन्नई को हराकर की धाकड़ शुरुआत

IPL 2023 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने फिफ्टी जमाई।

Gill and Saha

IPL 2023 Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: पिछले सीजन फाइनल जीतने के बाद इस बार आते ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का पहला मैच अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट पर 178 का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए चार गेंद शेष रहते गुजरात ने 5 विकेट पर 182 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत रही। डेवोन कॉनवे 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रुतुराज गायकवाड़ मोईन अली तक लेकर गए। अली 23 रन बनाकर चलते बने। गायकवाड़ लगातार तूफानी अंदाज में खेलते रहे और गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने का मौका नहीं छोड़ा। वह 23 गेंदों में 50 रन पूरे किये। शिवम दुबे ने 19 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ का यह दुर्भाग्य था कि वह शतक बनाने से पहले 50 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हो गए। अंततः चेन्नई सुपर किंग्स 7 विकेट पर 178 रन तक पहुँच गई। गुजरात के लिए शमी ने 2 विकेट झटके। राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए गुजरात के ओपनर रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इस दौरान साहा 25 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन की जगह कम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन क्रीज पर आए और 22 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 8 के निजी स्कोर पर चलते बने। हालांकि गिल एक छोर से टिके रहे और फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह भी बाद में 36 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए। विजय शंकर ने कुछ देर प्रयास किया लेकिन वह अंत तक नहीं टिके और 18वें ओवर में 27 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में राहुल तेवतिया ने नाबाद 15 और राशिद खान ने नाबाद 10 रन बनाते हुए गुजरात को जीत दिला दी। चेन्नई के लिए राजवर्धन हैंगरगेकर ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+