GT vs CSK: '16 करोड़ बर्बाद हो गए, चूना लगा दिया...', बेन स्टोक्स के फ्लॉप प्रदर्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Ben Stokes: इंग्लैंड के लिए पिछले साल वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स फ्लॉप रहे। स्टोक्स के लिए आईपीएल की शुरुआत फीकी रही है।

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Ben Stokes: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले मैच में बेन स्टोक्स बल्ले से फ्लॉप रहे। मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बड़ी उम्मीदों के साथ बेन स्टोक्स को खरीदने का काम किया था। लेकिन पहले मैच में स्टोक्स की बल्लेबाजी को देख फैंस को मायूसी हुई। अपने पहले मैच में वह बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम रहे।
गायकवाड़ को छोड़ सभी बल्लेबाज फ्लॉप
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे महज एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, दूसरी छोर से ऋतुराज गायकवाड़ लगातार बल्ले से रनों की बारिश करते नजर आए। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।
बेन स्टोक्स पर फूटा फैंस का गुस्सा
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स पहले मैच में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। आने वाले समय में बेन स्टोक्स को चेन्नई की टीम का भविष्य माना जा रहा है। ऐसे में स्टोक्स का फ्लॉप शो देखकर फैंस बेहद मायूस नजर आए। वह सोशल मीडिया पर लगातार बेन स्टोक्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अपने पहले ही मैच में वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं। स्टोक्स की कोशिश आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।
गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य
चेन्नई ने आईपीएल के पहले मैच में गुजरात के सामने 179 रनों का लक्ष्य दिया है। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी आखिरी ओवर में कमाल की बल्लेबाजी की। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 178 के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। चेन्नई के खिलाफ गुजरात की कोशिश पहले मैच को जीतने की होगी। वहीं चेन्नई की कोशिश इस स्कोर को बचाव करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications