IPL 2023 Final, CSK vs GT: कौन होगा पर्पल और ऑरेंज कैप का विजेता, किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मैच
Orange & Purple Cap Winners Prediction: कौन होगा आज के आईपीएल 2023 फाइनल मैच का विजेता? किसे मिलेगी पर्पल कैप और ऑरेंज कैप। कौन हो सकते हैं प्लेयर ऑफ द मैच।

Orange & Purple Cap Winners Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला आज 29 मई को रिजर्व डे पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था।
आज के मैच के संभावित विजेता के तौर पर गुजरात टाइटंस अपने आप को पूरी तरह खारिज नहीं करेंगे क्योंकि उनका रिकॉर्ड अपने होम ग्राउंड पर बहुत अच्छा है। इसके अलावा head-to-head रिकॉर्ड में भी चेन्नई सुपर किंग्स को उन्होंने चार में से तीन मैच में मात दी है।
गुजरात की टीम के खिलाड़ी मैन टू मैन लेवल पर भी सीएसके की तुलना में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कहीं ज्यादा प्रभावी लग रहे हैं।
कौन होगा पर्पल कैप विजेता- आईपीएल में इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप के दावेदार मोहम्मद शमी नजर आ रहे हैं जो इस समय इस रेस में 16 मैचों में 28 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि शमी को अपने ही टीम के साथी राशिद खान से कड़ी टक्कर मिल रही है जो 16 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं।
लेकिन शमी की फॉर्म और आज की आज ओवरकास्ट हालातों को देखते हुए उनको कुछ विकेट मिलने की संभावनाएं हैं।
कौन होगा ऑरेंज कैप विनर- ऑरेंज कैप की बात करें तो यह निश्चित तौर पर शुभमन गिल को ही मिलने जा रही है जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 60.79 की औसत से 851 रन बना लिए हैं। गिल के बाद इस मैच में खेलने वाले खिलाड़ी डेवॉन कोन्वे हैं जिन्होंने 625 रन बनाए हैं। ऐसे में कोन्वे यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे और गिल को ही ओरेंज कैप मिलेगी।
मैन ऑफ द मैच कौन हो सकता है- अगर आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच की बात करें तो रुतुराज गायकवाड का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के खिलाफ बहुत ही जबरदस्त रहता है। इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार पारियों में 145.55 की स्ट्राइक रेट और 69.5 के औसत के साथ 278 रन बनाए हैं।
मैन ऑफ द मैच के दूसरे खिलाड़ी शुभमन गिल हो सकते हैं जो पिछले 4 मैचों में 3 पारियों में शतक लगा चुके हैं और वह आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जरूर एक और यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगे। गिल का रिकॉर्ड इस स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैचों में बहुत ही जबरदस्त है जहां उन्होंने 84 की औसत से बल्लेबाजी की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications