IPL 2023, CSK vs GT, Final: आईपीएल जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

IPL Winner Prize Money: आईपीएल में जीत दर्ज करने वाली टीम की चांदी हो जाएगी। भारी रकम जीतने वाली टीम को मिलेगी।

IPL 2023

IPL 2023, Winner Prize Money: आईपीएल दुनिया की बेस्ट लीग है और इसके पीछे कुछ बड़े कारण भी हैं। देखा जाए, तो आईपीएल को कुछ फैक्टर्स के हिसाब से दुनिया की बेस्ट लीग कहा जा सकता है। इनमें प्राइज मनी भी एक बड़ा फैक्टर है। शुरुआत से लेकर अब तक इस लीग में प्राइज मनी करोड़ों में ही रही हैं।

आईपीएल के पहले सीजन में जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स थी। साल 2008 में इस सीजन रॉयल्स को 4 करोड़ 80 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी। इसके बाद कुछ साल यह अमाउंट इतना ही रहा था। धीरे-धीरे इसमें वृद्धि की गई और आज यह लगभग चार गुना तक पहुंच गई।

विनर बनने के लिए कड़ा मैच होने की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में से जीत दर्ज करने वाली टीम को बड़ी रकम प्राइज मनी के तौर पर मिलने वाली है। हालांकि यह मुकाबले के बाद ही तय हो जाएगा कि किस टीम को जीत मिलने वाली है। मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है।

जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने रुपये

धोनी की चेन्नई और हार्दिक पांड्या की गुजरात में से जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसे 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलने वाला है। इसके अलावा हारने वाली टीम को भी अच्छी रकम मिलेगी। 13 करोड़ का इनाम हारने वाली टीम लेकर जाएगी। मुंबई इंडियंस और लखनऊ की टीम तीसरे और चौथे स्थान पर रही है। इन दोनों ही टीमों को 7-7 करोड़ रुपये की प्राइज राशि मिलेगी।

गुजरात के पास है बड़ा मौका

गुजरात टाइटंस के पास लगातार दूसरी बार बड़ी रकम जीतने का मौका है। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की टीम ने ही जीत दर्ज करते हुए भारी राशि अपने नाम कर ली थी। इस सीजन भी पांड्या की टीम ने धाकड़ फॉर्म दर्शाई है। इस बार भी ट्रॉफी और विनिंग राशि जीतने का मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+