'CSK के जबरा फैन....', बारिश ने बिगाड़ा खेल तो धोनी के 'दीवाने' अहमदाबाद स्टेशन पर ही सो गए, देखें Viral Video
CKS FANS: IPL 2023 का फाइनल रद्द होने के बाद एमएस धोनी के फैंस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और फुटपाथों पर सोते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गई है।

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2023 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच रविवार 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन अहमदाबाद में लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। अब आईपीएल फाइनल 29 मई सोमवार को रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा।
एमएस धोनी यकीनन भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उनका स्टारडम उनके फैंस के सिर चढ़ बोलता है। आईपीएल के दौरान मैदान कोई भी रहा हो, येलो जर्सी वाले हर मैदान में सबसे ज्यादा दिखे हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से भीड़ उमड़ी है। इसका उदाहरण फिर से देखने को मिला है।
बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और इसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को झटका लगा। जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। मैच के रद्द होने के बाद अहमदाबाद में एमस धोनी के फैन का क्या हाल था...? इसकी झलक लोगों ने ट्विटर पर हैशटैग #MSDhoni , #IPL2023Finals, #IPLFinals #GTvsCSK के साथ शेयर की।
इन सब के बीच एक तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस तस्वीर और वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और एमएस धोनी के फैंस येलो जर्सी पहनकर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोते नजर आए।
ये फैंस माही की एक झलक पाने की आस में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया। माही के प्यार में उनके फैंस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे जगहों पर सोते हुए देखे गए।
ये तस्वीर और वीडियो ट्विटर पर कईयों लोगों ने शेयर किया है। ट्विटर यूजर ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर धोनी के प्रशंसकों की सोते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर कर लिखा, ''रात के 3 बज रहे हैं, जब मैं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन गया तो देखा कि #CSK टीम की जर्सी पहने लोग स्टेशन भरे पड़े थे। कोई प्लेटफॉर्म पर नीचे सो रहा था, कोई जाग रहा था। मैंने वहां येलो जर्सी पहने कुछ लोगों से पूछा कि वो ययहां क्या कर रहे हैं....? उन्होंने जवाब दिया, ''हम यहां केवल एमएस धोनी को देखने के लिए आए थे।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कल (28 मई) आईपीएल 2023 के फाइनल में अपनी पसंदीदा टीम को खेलते हुए देखने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा कर आने वाले इन फैंस की तकलीफों को महसूस कीजिए। लेकिन बारिश के कारण दिन बर्बाद हो गया। रलवे स्टेशनों और सड़क के फुटपाथों पर इनका सोना....। ऐसा जुनून।''
एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे फैंस को दिल से सलाम।'' एक ने लिखा, 'इनकी दीवानगी देखी क्या...।''
इसके अलावा भी क्रिकेट प्रेमियों के कई ट्वीट वायरल हुए हैं।
Recommended Video

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2023 में धोनी का क्रेज और भी ज्यादा देखने को मिला है। असल में ऐसी अफवाहें हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है और इससे लोगों में उनका क्रेज और बढ़ गया है।
उनके फैंस सीएसके के कप्तान को आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि एमएस धोनी ने अभी तक ऐसा नहीं कहा है कि वह आईपीएल से रिटायरमेंट लेने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications