IPL 2023 फाइनल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें ऑनलाइन कहां और कैसे खरीदें?

आईपीएल के फाइनल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। हालांकि चेन्नई के अलावा दूसरी टीम के बारे में फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं हुई है।

MS Dhoni

IPL 2023 Final Tickets information: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह फ़िलहाल साफ़ नहीं हुआ है कि दो टीमें कौन सी होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई है। एक टीम तय है लेकिन दूसरी टीम के बारे में फ़िलहाल पता नहीं चला है।

मुंबई और लखनऊ के मैच में हारने वाली टीम बाहर होगी। जीतने वाली टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह फाइनल मैच में खेलने वाली दूसरी टीम सामने आएगी। इन सबके बीच टिकटों की बिक्री जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी भी आ गई है।

आईपीएल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फाइनल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और स्टेडियम में जाकर मैच देखने के इच्छुक फैन्स टिकट खरीद सकते हैं। फाइनल मैच के टिकटों को लेकर हर किसी के मन में सवाल थे और फैन्स को टिकटों का बेसब्री से इंतजार भी था।

आईपीएल 2023 के टिकट कहां मिलेंगे?

आईपीएल 2023 के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की इच्छा रखने वाले फैन्स इनको पेटीएम इनसाइडर पर जाकर खरीद सकते हैं। सोल्ड आउट होने से पहले फैन्स इन टिकटों को खरीद सकते हैं।

आईपीएल 2023 के टिकट कैसे खरीदें?

जिन लोगों के पास पेटीएम एप्लीकेशन हैं, वे इनसाइडर सेक्शन में जाकर इन टिकटों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम इनसाइडर डाउनलोड करके भी टिकटों को खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आईपीएल 2023 का टिकट कितने रुपये में मिलेगा?

आईपीएल 2023 का टिकट न्यूनतम से लेकर उच्चतम प्राइस तक जाता है। इसका सबसे कम प्राइस 800 रुपये का रहेगा। इसके बाद तो अमाउंट बढ़ता जाता है। यह हजारों रुपयों तक जाता है। इसमें सुविधा और स्टैंड्स के अनुसार टिकटों का प्राइस तय किया जाता है। कोई भी आम आदमी 800 रुपये का टिकट लेकर मैच देखने जा सकता है।

आईपीएल 2023 फाइनल का वेन्यू कौन सा है?

आईपीएल के फाइनल मैच का वेन्यू अहमदाबाद में रखा गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच होगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट से यह मुकाबला 28 मई के दिन खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+